
New Delhi, 25 अप्रैल . यूक्रेन के President वोलोडिमीर जेलेंस्की अजरबैजान के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अजरबैजान के President इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बातचीत की. President जेलेंस्की ने दक्षिण कॉकेशस के अपने पहले दौरे पर कहा कि वह अजरबैजान में व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं.
बता दें कि बीते कुछ समय से रूस और यूक्रेन के बीच सुलह कराने के लिए अमेरिकी की मध्यस्थता में बातचीत हो रही थी, लेकिन हाल फिलहाल में ईरान के साथ तनाव के बीच यह रुकी हुई है. पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका की अगुवाई वाली डिप्लोमैटिक बातचीत रुकने के बाद जेलेंस्की का यह बयान सामने आया है.
प्रेसिडेंट वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन के लिए यह बहुत जरूरी है कि रूस इस गलत युद्ध को खत्म करने की ताकत पाए. बाकू मॉस्को के बड़े पैमाने पर युद्ध को खत्म करने के लिए डिप्लोमैटिक प्रोसेस में बीच-बचाव कर सकता है.”
उन्होंने आगे कहा, “हमने अजरबैजान के President को बता दिया है कि हम तीन तरफा बातचीत के लिए तैयार हैं. कीव पहले ही तुर्किए और स्विट्जरलैंड में ऐसी बातचीत कर चुका है.”
यूक्रेन के President ने कहा, “हम निश्चित रूप से अजरबैजान में होने वाली बातचीत के लिए तैयार हैं, बशर्ते रूस डिप्लोमेसी के लिए तैयार हो.” उन्होंने युद्ध शुरू होने के बाद से दक्षिण कॉकेशस की अपनी पहली यात्रा की अहमियत बताई.
हालांकि, क्रेमलिन रूस के अलावा किसी दूसरी जगह यूक्रेन के साथ बातचीत से मना कर रहा था. रूस यूक्रेन पर लगातार बमबारी और सैन्य हमले जारी रखे हुए है. इसके साथ ही क्रेमलिन अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं है.
वहीं, अजरबैजान के President इल्हाम अलीयेव ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन और अजरबैजान ने दोनों देशों की क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन किया है और करते रहेंगे. उन्होंने यूक्रेन में युद्ध के प्रति बाकू के लंबे समय से चले आ रहे रुख को दोहराया.
अलीयेव ने कहा, “हमने विचारों का आदान-प्रदान किया और संक्षेप में वर्तमान में हमारे बीच काफी सहयोग है, जिसकी आज फिर से पुष्टि की गई है.”
–
केके/डीकेपी