झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना, चुप्‍पी पर पूछा सवाल

Patna, 10 अगस्त . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Jharkhand में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर Police कार्रवाई को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने Monday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और विपक्षी दलों की चुप्पी पर सवाल उठाए.

Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि Jharkhand में नौकरी में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर राहुल गांधी एवं विपक्षी नेताओं के इशारे पर Government द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.

उन्होंने विपक्षी दलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे मामले पर उनकी चुप्पी उनके तथाकथित ‘छात्र हितैषी’ होने के दावे की भी पोल खोल रही है.

सम्राट चौधरी ने सवाल किया, “क्या छात्रों के समर्थन का फैसला भी अब Political सुविधा और स्वार्थ के हिसाब से तय किया जाएगा?” Chief Minister ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट की है, जिसमे Police लाठी भांजती दिख रही है.

दरअसल, Jharkhand में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नौकरी में धांधली के खिलाफ छात्रों और युवाओं का आंदोलन Monday को विधानसभा तक पहुंच गया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों और Police के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई.

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी छात्रों के एक समूह ने Police पर पथराव किया, जिसके बाद Police ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. इस दौरान कई छात्रों और Policeकर्मियों के घायल होने की सूचना है.

घटना के दौरान एक Policeकर्मी के घायल होने के बाद उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया. वहीं, एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है. उसके सिर से खून बहने लगा, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

छात्रों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. प्रदर्शनकारी इन मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, Police प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. घटना के बाद Political बयानबाजी भी तेज हो गई है.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment