
New Delhi, 22 जनवरी . New Delhi के India मंडपम में आयोजित मोरारी बापू की नौ दिवसीय रामकथा में दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने सहभागिता की. इस अवसर पर उन्होंने विश्व शांति केंद्र मिशन के लिए अपने एक माह के वेतन की राशि समर्पित करने की घोषणा की.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि मोरारी बापू की रामकथा सेवा, करुणा और राष्ट्र के नैतिक संस्कारों का संदेश देती है. यह आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करता है.
इसके पश्चात जैन आचार्य लोकेश मुनि के मार्गदर्शन और प्रेरणा का उल्लेख करते हुए Chief Minister ने कहा कि अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा, सद्भाव और लोककल्याण के कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं. आचार्य लोकेश मुनि के नेतृत्व में यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक चेतना, अहिंसा और विश्व शांति के संकल्प को सशक्त करता है.
इस अवसर पर पूर्व President एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने Chief Minister द्वारा विश्व शांति केंद्र मिशन के लिए एक माह का वेतन समर्पित करने को समाज के लिए प्रेरक उदाहरण बताया.
रामकथा के दौरान मोरारी बापू ने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत और सार्वभौम है. उन्होंने जैन आचार्य लोकेश को व्यासपीठ पर आमंत्रित कर स्नेहासिक्त आशीर्वाद दिया तथा Chief Minister के यमुना को शीघ्र स्वच्छ बनाने के संकल्प की सराहना की.
–
एएमटी/डीकेपी