
New Delhi, 23 अप्रैल . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता Thursday को अचानक राजपुर रोड पर तीस हजारी कोर्ट के पास स्थित अरुणा आसफ अली अस्पताल पहुंची, जहां उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों और उनके परिजनों से व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी ली.
निरीक्षण के दौरान Chief Minister रेखा गुप्ता ने सीधे मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की. उन्होंने पूछा कि इलाज समय पर मिल रहा है या नहीं, डॉक्टर नियमित रूप से उपलब्ध हैं या नहीं और अस्पताल में किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही. कई मरीजों ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिन्हें Chief Minister ने ध्यान से सुना.
इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों से भी बातचीत की और व्यवस्थाओं को समझा. अस्पताल प्रबंधन से भी उन्होंने विस्तृत फीडबैक लिया. Chief Minister ने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक आधुनिक, तेज और संवेदनशील बनाना Government की प्राथमिकता है.
उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में मरीज-केंद्रित व्यवस्था होनी चाहिए, जहां हर व्यक्ति को समय पर इलाज मिले और किसी को भटकना न पड़े. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर मरीज के साथ सम्मान और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए.
गर्मी के मौसम को देखते हुए Chief Minister ने खास निर्देश दिए कि अस्पताल में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता हो, पीने के पानी की व्यवस्था लगातार बनी रहे और स्वच्छता पर कोई समझौता न हो. उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं और संसाधन समय पर उपलब्ध रहें. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि हर परिवार को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिलना Government की जिम्मेदारी है और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. अस्पतालों को सिर्फ इलाज का स्थान नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और भरोसे का केंद्र बनाना जरूरी है.
–
पीआईएम/पीएम