ममता के हाथ से जाएगी सत्ता, भाजपा कराएगी विकास : दानिश आजाद अंसारी

Lucknow, 23 अप्रैल . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश Government के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जनता ममता बनर्जी से सत्ता छीन लेगी और भाजपा के नेतृत्व में बनने वाली Government विकास कराएगी.

पश्चिम बंगाल में Thursday को पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है. Thursday सुबह से मतदान केंद्रों पर वोटर पहुंच रहे हैं और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं.

कुछ वोटरों ने बताया है कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए वोट कर रहे हैं, तो कुछ वोटरों ने कहा कि उन्हें बंगाल में परिवर्तन चाहिए और उनका वोट नई Government के लिए है.

Lucknow में से बातचीत में उत्तर प्रदेश Government के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास की नई कहानी लिखने का दिन है. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की टीएमसी Government ने बंगाल को अपराधियों के हवाले कर दिया है. जनता ममता बनर्जी के कुशासन से त्रस्त है और आजादी पाने के लिए वोट कर रही है.

उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता विकास के लिए वोट कर रही है और इससे घबराकर टीएमसी के लोग हिंसा पर उतर आए हैं. वे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव नहीं होने देना चाहते. इस बार चुनाव में भले ही टीएमसी के लोग कितनी भी कोशिश कर लें, जनता का मूड ममता बनर्जी की Government को हटाने का है.

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास की नई कहानी लिखी जाएगी. टीएमसी वाले घबरा गए हैं, इसलिए हिंसा कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister मोदी पर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. Prime Minister मोदी के बारे में इस तरह की हल्की-फुल्की टिप्पणी करना कांग्रेस की हताशा को साफ दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में India विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है लेकिन कांग्रेस को देश का यह विकास पसंद नहीं है. एकता के सूत्र में पूरा देश बंध रहा है जबकि कांग्रेस अपना दिवालियापन दिखा रही है.

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment