ओडिशा की स्कूली किताबों में 1,678 त्रुटियां मिलने पर सीएम हुए सख्त, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

भुवनेश्वर, 17 जून . Odisha Government द्वारा प्रकाशित स्कूली पाठ्यपुस्तकों में बड़ी संख्या में त्रुटियां सामने आने के बाद Chief Minister मोहन चरण माझी ने मामले का गंभीर संज्ञान लेते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने और उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं.

Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, Chief Minister ने लोक सेवा भवन में इस मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. बैठक में स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड, मुख्य सचिव अनु गर्ग तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए.

बैठक में Chief Minister ने पाठ्यपुस्तकों में पाई गई गलतियों को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए. साथ ही विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित करने का आदेश दिया, जो इस लापरवाही की जांच करेगी और त्रुटियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों या एजेंसियों की पहचान करेगी.

Chief Minister ने समिति को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों या संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Chief Minister माझी ने कहा कि शैक्षणिक सामग्री में उच्च स्तर की शुद्धता और गुणवत्ता बनाए रखना बेहद आवश्यक है और सभी चिन्हित त्रुटियों को बिना किसी देरी के ठीक किया जाना चाहिए.

रिपोर्टों के अनुसार, Odisha पाठ्यक्रम-2025 के तहत एससीईआरटी द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के लिए तैयार नई पाठ्यपुस्तकों में करीब 1,678 त्रुटियां पाई गई हैं. इनमें सबसे अधिक 705 गलतियां कक्षा 8 की पुस्तकों में दर्ज की गई हैं. कक्षा 8 की ‘जिज्ञासा’ पुस्तक में 294, संस्कृत में 114, सामाजिक विज्ञान में 25, साहित्य में 31 तथा अंग्रेजी और गणित की पुस्तकों में भी कई गंभीर त्रुटियां पाई गई हैं.

इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस ने भी राज्य Government पर तीखा हमला बोला है. विपक्ष का आरोप है कि नई ओड़िया पाठ्यपुस्तकों में इतनी बड़ी संख्या में हुई गलतियां भाजपा Government के शासन में राज्य की शिक्षा व्यवस्था के गिरते स्तर को उजागर करती हैं.

विपक्षी दलों ने स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए Government से इस मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की है.

डीएससी

Leave a Comment