Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

हैदराबादः फ्लश टैंक में छिपाकर रखे फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया नीट अभ्यर्थी

हैदराबादः फ्लश टैंक में छिपाकर रखे फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया नीट अभ्यर्थी

हैदराबाद, 22 जून . हैदराबाद Police ने नीट री-टेस्ट दे रहे 18 साल के एक उम्मीदवार को नकल करने की कोशिश में पकड़ा है. आरोप है कि उसने परीक्षा केंद्र के वॉशरूम में फ्लश टैंक के अंदर छिपाकर रखे गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके नकल करने की कोशिश की.

यह घटना Sunday को आदिबतला Police स्टेशन इलाके के अंतर्गत रागनगुडा के एक Governmentी स्कूल में नीट की दोबारा परीक्षा के दौरान हुई. अचमपेट का रहने वाला यह उम्मीदवार जेडपीएचएस, रागनगुडा में बने परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया.

Police ने बताया कि छात्र ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही स्कूल परिसर में मोबाइल फोन छिपाकर नकल करने की योजना बनाई थी.

नकल करने की अपनी योजना के तहत छात्र सुबह करीब 7 बजे स्कूल पहुंचा और बाथरूम के वेंटिलेटर में मोबाइल फोन रख दिया. वह वेंटिलेटर तक इसलिए पहुंच पाया, क्योंकि वह स्कूल की बाहरी दीवार से सटा हुआ था. सुबह 11 बजे, वह वॉशरूम में गया और फोन को जिप-लॉक कवर में रखकर फ्लश टैंक में छिपा दिया था.

हालांकि Police की सुरक्षा टीमों ने सुबह 6 बजे और दूसरी बार सुबह 11 बजे पूरे इलाके की अच्छी तरह से तलाशी ली थी और एंट्री गेट पर सभी कैंडिडेट्स की सख्ती से तलाशी भी ली थी, फिर भी शुरुआती जांच में फ्लश टैंक के अंदर छिपाया गया फोन नहीं मिल पाया.

परीक्षा के दौरान आरोपी ने पेट दर्द की शिकायत की और वॉशरूम जाने की इजाज़त मांगी. वॉशरूम, जो पूरे सेंटर के लिए एकमात्र कॉमन सुविधा है, स्कूल की बिल्डिंग से काफी दूर है.

जब इनविजिलेटर ने देखा कि स्टूडेंट टॉयलेट में बहुत ज़्यादा समय बिता रहा है, तो उसने कुछ स्टाफ सदस्यों को उसकी स्थिति का पता लगाने के लिए भेजा. Police ने बताया कि आरोपी वॉशरूम के अंदर अपने मोबाइल फोन पर जवाब ढूंढते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.

सूचना मिलने पर Police टीम ने तुरंत अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया. डिवाइस की बारीकी से जांच करने पर पता चला कि वह जवाब ढूंढने के लिए गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहा था और इंस्टाग्राम के अलावा कोई अन्य संबंधित ऐप एक्टिव नहीं था.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अभी वह Police कस्टडी में है. स्कूल प्रशासन की औपचारिक शिकायत के बाद Police ने तहत मामला दर्ज किया है.

–

ओपी/एएस

Share