सीएम नीतीश कुमार अपनी इच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं, तेजस्वी सिर्फ फालतू बातें करते हैं: भीम सिंह

Patna, 5 मार्च . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार ने Thursday को राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्हें एनडीए नेताओं की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं, लेकिन विपक्ष ने दावा किया है कि भाजपा के दबाव में नीतीश कुमार को मजबूरन राज्यसभा जाना पड़ रहा है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर नीतीश कुमार को हाईजैक करने का आरोप लगाया.

तेजस्वी यादव के आरोप पर BJP MP भीम सिंह ने कहा कि बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा से राज्यसभा जाने का मन बनाया है. उन्होंने विस्तार से इसके बारे में social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी है. दूसरी तरफ, तेजस्वी यादव फालतू बातें करते हैं. जनता ने ऐसे बकवास व्यक्ति को नकार दिया है. वह कुछ भी बोलते रहते हैं, जिसका कोई अर्थ नहीं होता है.

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और हमेशा रहेंगे. उन्होंने बिहार के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है. अब उन्होंने दूसरी भूमिका में जाने का फैसला किया है. हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं.

BJP MP से जब बिहार के अगले Chief Minister को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि एक सांसद के तौर पर इसका जवाब देना अभी काफी मुश्किल है. बिहार के अगले Chief Minister का नाम सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की वार्ता में तय होगा. आने वाले समय में पता चल जाएगा कि कौन बिहार की कमान संभालने जा रहा है.

जदयू समर्थकों की नाराजगी पर BJP MP ने कहा कि समर्थकों की इच्छा अभी भी वैसी ही है. समर्थक और बिहार के लोग भी चाहेंगे कि वे बिहार की सेवा करते रहें.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया कि वे राज्यसभा जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है. संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment