
कोलकाता, 1 मई . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं. अब Political पार्टियों को 4 मई को नतीजों का इंतजार है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने Friday को ममता Government के जाने और भाजपा Government आने का दावा किया.
समिक भट्टाचार्य ने से बात करते हुए ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “ये सब नाटक देखते-देखते जनता थक चुकी है. अब कुछ नया करना चाहिए. ममता बनर्जी सत्ता से जा रही हैं, यह बात अब वह पचा नहीं पा रही हैं. गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा के डबल इंजन की Government Narendra Modi के नेतृत्व में बन रही है. यह काल के कपाल पर लिखा गया है, जिसको कोई मिटा नहीं सकता.”
उन्होंने कहा, “पहली बार श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी की Government बन रही है. अभी बस थोड़े और इंतजार की जरूरत है. चुनाव बहुत पहले हो चुका था. पश्चिम बंगाल की जनता ने ठान लिया था कि इस बार किसी भी हालत में वह ममता बनर्जी को वापस नहीं आने देंगे. लोग फिनलैंड तक से वोट देने के लिए पश्चिम बंगाल आए. ममता Government जा चुकी है.”
भाजपा नेता ने कहा, “हम लोगों के सामने भी बहुत चैलेंज है. पिछले 15 साल में टीएमसी ने समाज में बहुत से बदलाव कर दिए हैं. हर स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है. अब वह जो नाटक कर रही हैं, वह सिर्फ प्रैक्टिस है, क्योंकि उन्हें फिर से रास्ते पर आना पड़ेगा. 15 साल से उन्होंने सत्ता का सुख भोगा, अब उन्हें धूप में निकलना पड़ेगा, जिसकी प्रैक्टिस चल रही है.”
समिक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी द्वारा वीडियो जारी करने पर कहा, “ममता बनर्जी ने किसी बड़े कांग्रेस परिवार में जन्म नहीं लिया. वह संघर्ष की अतीत हैं. वह जमीन से उठकर कैबिनेट मंत्री बनीं और राज्य की Chief Minister के पद तक गईं. उन्होंने जीवनभर बहुत विपरीत परिस्थितियों का सामना किया. ऐसे में वह मिट्टी का महक पहचानती हैं. वह आने वाले कल को देख सकती हैं. वह देख सकती हैं कि उनकी Government नहीं, बल्कि पार्टी ही जा रही है. यही कारण है कि उन्होंने स्टेज से ही बोल दिया कि ‘अगर तृणमूल रहे तो फिर देखना.’ अगर पश्चिम बंगाल में चुनाव को कोई सबसे ज्यादा समझता है, तो वह ममता बनर्जी हैं.”
–
एससीएच/वीसी