
Patna, 20 दिसंबर . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार ने Maharashtra के नागपुर में बुटीबोरी के Maharashtra इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन रीजन में स्थित सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के छह मजदूरों की हुई मौत पर मर्माहत हैं.
उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है. Chief Minister ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. Chief Minister नीतीश कुमार ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को Chief Minister राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है.
उन्होंने बिहार के रहने वाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है. Chief Minister ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. Chief Minister नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिहार के स्थानीय आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है.
बता दें कि नागपुर में Friday को एक दर्दनाक हादसा हुआ. अचानक पानी की टंकी फटने से छह मजदूरों की मौत हो गई. सभी बिहार के रहने वाले थे. इस हादसे में नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए. घटना बुटीबोरी Police स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत नवीन एमआईडीसी इलाके की है.
हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों में मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घायल मजदूरों में भी कुछ बिहार के रहने वाले हैं. प्रथम दृष्टया इस दुर्घटना का कारण रखरखाव में त्रुटि बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि Police पूरे मामले की जांच कर रही है.
–
एमएनपी/एएस