सस्ते ड्राई फ्रूट्स के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हुए ‘युधिष्ठिर’, खाते से निकले 98 हजार रुपए

Mumbai , 20 दिसंबर . टीवी शो ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले Actor गजेंद्र सिंह चौहान के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने Actor के बैंक अकाउंट से 98 हजार रुपए निकाल लिए, लेकिन गनीमत रही कि Mumbai की ओशिवारा Police की तत्परता की वजह से ठगी की रकम को रिकवर कर लिया गया.

दरअसल Actor गजेंद्र सिंह चौहान ने 10 दिसंबर को फेसबुक पर डी-मार्ट पर ड्राई फ्रूट्स बेहद सस्ते दामों में उपलब्ध होने का एक विज्ञापन देखा. ड्राई फ्रूट्स खरीदने के लिए उन्होंने विज्ञापन के लिंक पर क्लिक किया और अपने वेरिफिकेशन के लिए अपने बैंक खाते की ओटीपी भी शेयर कर दी. ओटीपी शेयर होने के तुरंत बाद ही उनके फोन पर 98 हजार रुपए के डिडक्शन का मैसेज आ गया. गजेंद्र चौहान ने तुरंत ओशीवारा Police स्टेशन में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के बाद ओशिवरा Police स्टेशन की साइबर सेल की तत्परता और कुशल कार्रवाई से रकम को रिकवर कर लिया गया. वरिष्ठ Police निरीक्षक संजय चव्हाण तथा Police निरीक्षक आनंद पगारे ने साइबर सेल के अधिकारी Police उप निरीक्षक शरद देवरे, एएसआई अशोक कोंडे और Police constable विक्रम सरनोब की मदद से मामले को सुलझाया.

साइबर सेल के अधिकारियों ने पाया कि ठगी की रकम राजोरपे से क्रोमा की तरफ ट्रांसफर की जा रही है. सेल अधिकारियों ने राशि को होल्ड करवाया और रकम को वापस Actor के खाते में ट्रांसफर कराया.

घटना के बाद Actor गजेंद्र सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि वे सस्ते और भारी डिस्काउंट के झांसे में न आएं, क्योंकि ऐसे विज्ञापन फर्जी होते हैं. उन्होंने कहा कि अगर वे साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं तो बिना किसी देरी के अपनी स्थानीय Police से संपर्क करें. किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें.

बता दें कि साइबर ठगों के झांसों से बचाने के लिए Government और देशभर की Police अभियान चलाती है और किसी भी अनजाने लिंक पर क्लिक न करने और ओटीपी शेयर न करने की सलाह देती है.

Actor गजेंद्र सिंह चौहान टीवी सीरियल से लेकर कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. वे 2000 में आई ‘बिल्ला नंबर 786’, 2002 में आई ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ और 2015 में आई ‘1920 लंदन’ समेत कई फिल्मों में दिख चुके हैं.

पीएस/वीसी

Leave a Comment