
Bhopal , 9 अगस्त . देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से Sunday से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत हो गई है. Madhya Pradesh में Chief Minister मोहन यादव ने इस अभियान का शुभारंभ किया.
Chief Minister मोहन यादव ने अपने Bhopal निवास पर ‘तिरंगा’ फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया. उन्होंने Bhopal के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में भी हिस्सा लिया.
मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, “महात्मा गांधी की ओर से 1942 में ‘अंग्रेजों India छोड़ो अभियान’ की शुरूआत की गई. देश की आजादी के लिए किए गए क्रांतिकारियों के किए गए बलिदान, संघर्ष और अहिंसक आंदोलनों के आधार पर पूरे देश में जो ज्वार उबरा, यही कारण रहा कि अंग्रेज India को छोड़कर गए और देश को स्वतंत्रता मिली.”
उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद इस आजादी को हमारे Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में इस 15 अगस्त को 80 साल पूरे होंगे. हम सभी परमात्मा से कामना करते हैं कि वे हमारे सभी अमर शहीद और स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करें व देश के नागरिकों के साथ आजादी का उत्सव भी मनाएं. उन्होंने यह भी कहा कि देश का हर नागरिक राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर कार्य करे.
सीएम यादव ने कहा, “हम तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाल रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी आह्वान किया है. इसलिए हर राज्य और राजधानी में तिरंगा यात्रा निकल रही हैं. मैं स्वयं Bhopal में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहा हूं.”
वहीं, सीएम मोहन यादन ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा. आज Bhopal निवास पर ‘तिरंगा’ फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया. मैं उन सभी अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्रता मिली. इस पावन अवसर पर निवास स्थित समस्त स्टाफ के साथ ‘तिरंगा यात्रा’ में भी सहभागिता की.”
उन्होंने आगे लिखा, “आइए, तिरंगे की आन-बान-शान को सर्वोच्च रखते हुए हम सभी संकल्प लें कि देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.”
–
डीसीएच/