किसान फसल के साथ दुग्ध उत्पादन और मछली पालन से आय बढ़ाएं: सीएम मोहन यादव

Bhopal 20 अगस्त . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने किसानों से आए बढ़ाने के लिए फसल उत्पादन के साथ दुग्ध उत्पादन और मछली पालन को अपने पर जोर दिया है.

सीएम मोहन यादव ने अशोक नगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को Chief Minister निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए नई तकनीक और नवाचार ने खेती में समृद्धि के नए रास्ते खोल हैं. आने वाले समय में कृषि उद्योग, ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और समृद्धि के नए द्वार खोलेगा.

उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधीकरण, उद्यानिकी और पशुपालन से जुड़ने का आव्हान किया और कहा कि फसल उत्पादन के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन और मछली पालन को अपनाकर किसान अपनी आय को कई गुना बढ़ा सकते हैं. Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि अशोकनगर के अन्नदाता अपनी मेहनत से प्रदेश भर के किसानों के लिए मिसाल बन रहे हैं. अशोकनगर की चंदेरी साड़ी ने Madhya Pradesh को वैश्विक पहचान दिलाई है. अशोकनगर के शरबती गेहूं का स्वाद बेजोड़ है. अशोकनगर के शरबती गेहूं की देशभर में मांग है.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि किसान, महिला, गरीब और युवा चारों वर्ग राज्य Government के लिए महत्वपूर्ण है. किसान के समृद्ध और खुशहाल होने से ही संपूर्ण समाज अन्न और धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगा. सीमा पर जवान और खेत में किसान की भूमिका समान है, दोनों ही देश के लिए समर्पित हैं. राज्य Government पूर्ण संवेदनशीलता और सक्रियता से किसान हित में कार्य कर रही है. इसी के परिणाम स्वरुप पूरा साल किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि किसान का अर्थ ही स्वावलंबन है, अपने बलबूतों पर अपने परिवार के साथ-साथ संपूर्ण समाज के पालन पोषण के लिए अन्न का कटोरा भरने का सार्मथ्य किसानों में ही है. खेती को लाभप्रद बनाने के लिए संपूर्ण प्रदेश में बिजली, पानी की व्यवस्था के साथ-साथ खेतों तक सड़क संपर्क उपलब्ध कराने का कार्य जारी है. किसानों की सुविधा के लिए साल में एक ही बार खाते को क्लियर करने की व्यवस्था की गई है. कृषि भूमि के भूअर्जन पर किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 12 से 20 प्रतिशत तक ले जाने के लिए विभिन्न गतिविधियां जारी हैं. कुछ माह बाद किसानों को दिन में ही पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment