बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए मुझे दुख है, बॉलीवुड सेलिब्रिटी और क्रिकेटर्स यहां जरूर आएं: द ग्रेट खली

नाजिरा (असम), 20 अगस्त . बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए Thursday को भारतीय पहलवान और डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार द ग्रेट खली असम के दोरिका कैवर्ता गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ितों को राहत सामग्री दी और इस घटना पर अफसोस जताया.

खली ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए Bollywood के दिग्गज Actor-Actress से भी असम आने की अपील की. उन्होंने कहा, “असम में आई बाढ़ से बहुत दुख हुआ है और बाढ़ से काफी लोग पीड़ित हुए हैं. जो एनजीओ असम के लोगों का सपोर्ट कर रही हैं मैं उनका बहुत धन्यवाद करता हूं. मैं मीडिया का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि देश में कहीं भी कोई आपदा आती है, तो मीडिया ही हर कोने-कोने तक बात पहुंचाती है.”

खली ने आगे कहा, “मैं यहां काफी समय से आने की सोच रहा था और मुझे जैसे ही मौका मिला मैं आया. मैं जितने भी क्रिकेटर हैं या Bollywood के सेलिब्रिटी हैं उनसे यह कहना चाहूंगा कि आप यहां पर जरूर आइए. अपने लिए तो सभी लोग जीते हैं. हालांकि, हिन्दुस्तान की जिस जनता ने हमको और आपको स्टार बनाया है, तो आज उन पर आफत आई है. ऐसे में आप सभी यहां आइए, चाहे एक दिन या एक घंटे के लिए ही सही पर आइए जरूर. शहर से बाहर निकलिए और यहां आकर देखिए लोगों का कितना बुरा हाल हुआ है.”

खली ने बताया कि वो असम में दो दिन तक रहेंगे. ट्रू होप फाउंडेशन के एक सदस्य ने बताया कि जब उन्होंने खली को फोन किया और यहां आने की गुजारिश की, तो वो तुरंत मान गए. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि खली ने किसी भी तरह का व्यावसायिक समर्थन लेने से भी मना किया. उन्होंने बताया कि खली ने अपनी तरफ से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 लाख रुपये और दिए.

हालांकि, खली ने Government को लेकर किसी भी तरह का बयान देने से इनकार किया. उन्होंने उम्मीद जताइए कि Government भी बाढ़ पीड़ित लोगों की अपने स्तर पर पूरी मदद जरूर करेगी. खली के अनुसार, वह एनजीओ के माध्यम से उनसे जितना हो सकेगा उतना लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment