सीएम ममता बनर्जी मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन: बिप्लब कुमार देब

New Delhi, 12 मार्च . पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. जहां भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता पाने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाल रही है तो वहीं टीएमसी का दावा है कि भाजपा भले ही कितनी भी कोशिश करे ले, यहां दाल नहीं गलने वाली है.

BJP MP बिप्लब कुमार देब ने सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन हैं.

New Delhi में BJP MP ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीएम ममता बनर्जी के मन की बात गुस्से में बाहर आ गई है. वह बंगाल में हिंदुओं को सेकंड-क्लास नागरिक मानती हैं.

उन्होंने बताया कि सीएम कैसे कह सकती हैं कि मुसलमान समाज को इकट्ठा होकर पड़ेगा तो एक सेकंड में खत्म हो जाएगा. पश्चिम बंगाल को ग्रेटर बांग्लादेश बनाने का सपना उनके मुंह से निकला है, मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं. बंगाल के लोगों से कहना चाहता हूं कि इनका असली चेहरा देखिए. चुनाव हार रही हैं तो हिंदुओं को धमकाया जा रहा है.

BJP MP ने कहा कि हम लोग घुसपैठिये के खिलाफ हैं और बार-बार यह कहते हैं कि India में रहने का अधिकार यहां के नागरिक का है न कि बाहरी लोगों का. अगर भाजपा बंगाल से घुसपैठियों को हटाने की बात करती है तो टीएमसी को मिर्ची क्यों लगती है? देश में सभी धर्म के लोगों को रहने का अधिकार है, लेकिन घुसपैठियों को रहने का अधिकार नहीं है.

उन्होंने अमेरिका का जिक्र करते हुए कहा कि अगर अमेरिका में भी कोई घुसपैठ करता है तो अमेरिका उसे बाहर करता है. दूसरे देश भी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं.

उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ है कि सीएम ममता बनर्जी का असली रूप सामने आ गया है. अभी हाल ही में वह एसआईआर के खिलाफ धरने पर बैठी थीं. यह सिर्फ एक नाटक था. मालूम हुआ कि धरना भी समाप्त हो गया है. मुझे लगता है कि उनके पास कोई काम नहीं है, इसीलिए धरने पर बैठ जाती हैं.

बिप्लब कुमार देब ने बंगाल के मुसलमानों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कोई मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन है तो वह ममता बनर्जी हैं. वह खुद तो डूबेगी, साथ में मुसलमानों को लेकर भी डूबेगी.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment