
New Delhi, 2 जून . Gujarat भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश पटेल के निधन पर Chief Minister भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने दुख जताया. वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे, एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वडोदरा की सियासत में योगेश भाई पटेल अहम चेहरा रहे हैं.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दुख जताते हुए लिखा कि मैं मांजलपुर के विधायक योगेशभाई पटेल के निधन पर अपना गहरा शोक व्यक्त करता हूं. वे राष्ट्र सेवा और जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित थे और उन्होंने आम लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बना लिया था. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, और उनके शोकाकुल परिवार तथा समर्थकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें.
डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि वडोदरा शहर के लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता और मांजलपुर के विधायक योगेशभाई पटेल के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है. ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवारजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें.
Union Minister सीआर पाटिल ने दुख जताते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा कि वडोदरा के मांजलपुर क्षेत्र से विधायक और सामाजिक जीवन से जुड़े व्यक्तित्व, योगेशभाई पटेल के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है. अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान उन्होंने विकास, जन-कल्याण और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया. अपने सरल स्वभाव और लोगों के साथ अपनेपन के कारण उन्होंने जनमानस के हृदय में एक विशेष स्थान बनाया था. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवारजनों, शुभचिंतकों तथा समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, यही हमारी प्रार्थना है.
BJP MP राजेश चुडासमा ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि लोकप्रिय विधायक योगेशभाई पटेल के निधन से भाजपा परिवार ने एक समर्पित जन-प्रतिनिधि खो दिया है. ईश्वर उनकी आत्मा को चिर-शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें.
–
डीकेएम/डीकेपी