
गांधीनगर, 19 अगस्त . Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में वाइब्रेंट Gujarat समिट-2027 के संदर्भ में यूएस की यात्रा पर गए Gujarat प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपनी यात्रा के तीसरे दिन माइक्रोन तथा गूगल का दौरा किया. Chief Minister के साथ परप्लेक्सिटी एआई के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने वन-टू-वन बैठक की तथा सिलिकॉन वैली के द इंडस एंटरप्रेन्योर्स टीआईई के सदस्यों के साथ भी बैठक आयोजित हुई.
माइक्रोन के चेयरमैन संजय मेहरोत्रा ने सीएम भूपेंद्र पटेल द्वारा माइक्रोन की साणंद फैसिलिटी के लिए 20 एकड़ भूमि की एक दिन में ही दी गई मंजूरी के लिए आभार व्यक्त किया. माइक्रोन यूनिट का सफल व्यावसायिक उत्पादन शीघ्र शुरू हो सके, इसके लिए उन्होंने राज्य Government के प्रो-एक्टिव दृष्टिकोण की भी सराहना की.
सीएम भूपेंद्र पटेल ने Prime Minister Narendra Modi द्वारा फरवरी 2026 में साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का शुभारंभ किए जाने की स्मृति को ताजा किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister के विजनरी नेतृत्व में Gujarat के साणंद तथा धोलेरा सेमीकंडक्टर फैसिलिटी प्लांट के प्रमुख केंद्रों के रूप में स्थापित हो रहे हैं.
Gujarat प्रतिनिधिमंडल ने गूगल का दौरा कर वहां की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की. इस दौरे के दौरान गूगल के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा ने विशेष रूप से युवा कौशल, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एआई प्रशिक्षण तथा कृषि में क्रॉप पैटर्न, क्लाइमेट एंड सॉइल के लिए एआई के उपयोग के क्षेत्रों में Gujarat के साथ काम करने में उत्सुकता दर्शाई.
इतना ही नहीं, उन्होंने डेटा सिक्योरिटी के लिए गूगल वर्कस्पेस सॉवरेन एआई के उपयोग के विषय में भी Chief Minister भूपेंद्र पटेल व Gujarat प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया.
Chief Minister ने परप्लेक्सिटी के सीईओ अरविंद श्रीनिवास के साथ जो वन-टू-वन बैठक आयोजित की, उसमें चर्चाओं के दौरान Gujarat में इंजीनियरिंग तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए परप्लेक्सिटी की उपस्थिति स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया.
अरविंद श्रीनिवास ने Gujarat में डेटा सेंटर सेटअप या डेवलपर एवं परप्लेक्सिटी के बीच हाइब्रिड सेटअप की दिशा में भी रुचि दिखाई. इसके अलावा, द इंडस एंटरप्रेन्योर्स टीआईई के सदस्यों के साथ भी Chief Minister भूपेंद्र पटेल की एक बैठक का आयोजन किया गया.
सिंधु क्षेत्र मूल के सफल उद्यमियों, कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव्स और वरिष्ठ प्रोफेशनल्स के समूह द्वारा 1992 में सिलिकॉन वैली में द इंडस एंटरप्रेन्योर्स टीआईई की स्थापना की गई है. टीआईई के सदस्यों ने Gujarat में स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और विभिन्न एआई टूल्स के माध्यम से यूथ स्किलिंग के क्षेत्रों में आगे बढ़ने में रुचि दिखाई.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल के साथ इन बैठकों में मुख्य सचिव एमके दास और राज्य Government के वरिष्ठ सचिवों एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी सहभागी हुए.
–
डीकेपी/