
jaipur, 6 अगस्त . Rajasthan विधानसभा के मानसून सत्र का 20 अगस्त से आगाज होगा. सत्र की तैयारियों के बीच राज्य के Chief Minister भजनलाल शर्मा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने Thursday को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.
विधानसभा सत्र से पहले Chief Minister भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा अहम है. Thursday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर शेयर करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि Chief Minister भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है.
वहीं, विधानसभा सत्र को लेकर Rajasthan Government में मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा, “संविधान और विधायी प्रक्रियाओं के अनुसार, विधानसभा का सत्र नियमित अंतराल पर बुलाया जाना चाहिए. इन सत्रों के दौरान Rajasthan के विकास और जन-कल्याण से जुड़े मामलों पर चर्चा होती है, Government के महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी जाती है और जनता के हित में बिल पेश करके उन्हें पारित किया जाता है.”
उन्होंने कहा कि मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू करने का प्रस्ताव है. इस मानसून सत्र में Rajasthan की जनता के हित में Chief Minister के नेतृत्व में अच्छे कामों को बढ़ाया जाएगा.
उधर, मंत्री जोराराम कुमावत ने Government के कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि Chief Minister के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की Government पिछले कई सालों से सराहनीय काम कर रही है. Government समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है जिनसे सबसे वंचित वर्गों को सीधा लाभ मिले.
उन्होंने कहा कि किसानों को मजबूत बनाने, महिलाओं को सशक्त करने, युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कई पहल शुरू की गई हैं कि गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचें. Government ने ‘राइजिंग Rajasthan ’ पहल भी शुरू की है, जो राज्य के विकास में योगदान दे रही है और साथ ही निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर रही है.
–
डीसीएच/