पीएम मोदी और अल्बनीज की बैठक में चीन के आईसीबीएम मिसाइल परीक्षण और क्षेत्रीय सुरक्षा पर हुई बात

मेलबर्न, 9 जुलाई . ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज ने Thursday को मेलबर्न में Prime Minister Narendra Modi के साथ हुई मुलाकात के दौरान चीन की ओर से हाल ही में दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में किए गए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण का मुद्दा उठाया. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी पुष्टि की.

मिस्री ने Prime Minister मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से आयोजित विशेष मीडिया ब्रीफिंग में पत्रकारों से कहा, “इस मुद्दे को ऑस्ट्रेलियाई Prime Minister ने उठाया था और इस घटनाक्रम को लेकर कुछ चिंता भी जताई गई. Prime Minister ने कहा कि हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र को ऐसा इलाका मानते हैं जहां शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनी रहनी चाहिए.”

उन्होंने कहा कि इस मामले में India और ऑस्ट्रेलिया के हित और लक्ष्य एक जैसे हैं. दोनों देश इस मुद्दे पर अपने विचार साझा करते रहेंगे और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे.

Monday को चीन की एक परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी ने प्रशांत महासागर की ओर एक मिसाइल का परीक्षण किया था, जिसके बाद क्षेत्र के कई देशों ने चिंता जताई.

क्योडो न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी इस मिसाइल परीक्षण पर प्रतिक्रिया दी. ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इस लॉन्च को ‘क्षेत्र के लिए अस्थिरता पैदा करने वाला’ बताया. वहीं, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कहा कि उनका देश परमाणु क्षमता वाली मिसाइलों के परीक्षण को लेकर ‘चिंतित’ है.

पीटर्स ने कहा कि यह कदम चीन की एक ‘बार-बार दोहराई जाने वाली नीति’ का हिस्सा लगता है. उन्होंने 2024 में चीन द्वारा दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में किए गए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) परीक्षण का भी जिक्र किया.

ताइवान के President कार्यालय ने भी इस मिसाइल परीक्षण की निंदा की. कार्यालय ने कहा कि बीजिंग ने इस परीक्षण के जरिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को डराने की कोशिश की है और यह कदम अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचाता है.

ताइवान के President कार्यालय की प्रवक्ता कैरेन कुओ ने चीन से संयम बरतने, अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करने और इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना एकतरफा कार्रवाइयों को तुरंत रोकने की अपील की.

–

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment