
New Delhi, 23 जून . ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान, नहीं चलेंगे’ का नारा देने वाले और जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान, नहीं चलेंगे’ के उद्घोषक, प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि. India की एकता और अखंडता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक देशवासी के हृदय में सदैव राष्ट्रवाद की लौ प्रज्वलित करता रहेगा.”
Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष कर राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. राष्ट्र प्रथम के प्रति समर्पित प्रखर विचारधारा, देश की अखंडता के लिए दृढ़ संकल्प सदैव प्रेरणा देता रहेगा. देश आपका अनंतकाल तक ऋणी रहेगा.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “महान राष्ट्रभक्त, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए उनका अद्वितीय योगदान तथा ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का उनका अटूट संकल्प आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके आदर्श, राष्ट्रनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे और राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं अखंड India के प्रबल समर्थक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन! राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका त्याग एवं समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव अमिट रहेगा. उनके विचार, आदर्श और ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प देशवासियों को मातृभूमि की सेवा तथा विकसित एवं सशक्त India के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करता रहेगा.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के प्रखर पुरोधा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन. राष्ट्र प्रथम की भावना और देश की एकता के प्रति आपका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “महान शिक्षाविद, राष्ट्रनिष्ठ विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं स्वाभिमान के लिए आपका समर्पण, साहस और त्याग सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. आपके विचार और राष्ट्रसेवा का संकल्प आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अग्रदूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सर्वोपरि मानते हुए अपना जीवन India माता की सेवा के लिए समर्पित किया. एक देश में ‘दो विधान, दो प्रधान और दो निशान’ नहीं चलेंगे के संकल्प के साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए उनका संघर्ष और राष्ट्रहित में दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा. उनका दूरदर्शी चिंतन, राष्ट्र प्रथम का दृष्टिकोण और सांस्कृतिक चेतना के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.”
–
ओपी/पीएम