असम और मणिपुर में भूकंप के झटकों से डोली धरती, नागांव में 4.5 तीव्रता के महसूस किए गए झटके

गुवाहाटी, 6 अक्टूबर . नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से Tuesday को जानकारी दी गई कि असम के नागांव जिले में 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तड़के 4:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसका केंद्र जमीन में तकरीबन 33 किलोमीटर गहराई में था. भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप की वजह से किसी भी जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है.

वहीं, Tuesday तड़के 4:27 बजे मणिपुर तामेंगलोंग में भी 2.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसका केंद्र जमीन में तकरीबन 12 किलोमीटर गहराई में था. Tuesday -Wednesday की दरमियानी रात 12:33 बजे मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स में 3.1 की तीव्रता का भूकंप का झटका आया. इसका केंद्र जमीन में 5 किलोमीटर गहराई में था.

बता दें कि हाल ही में 3 अक्टूबर को Maharashtra के हिंगोली जिले में Saturday को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. सुबह करीब 7:46 बजे रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के गढाला गांव के बाहरी इलाके में लगभग 7 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.

बीते महीने 26 सितंबर को Maharashtra के पालघर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई थी. भूकंप रात 10 बजकर 33 मिनट 46 सेकंड पर आया था, जिसका केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

–

एसडी/एएस

Leave a Comment