सीबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फंड के गलत इस्तेमाल के मामले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को किया गिरफ्तार

New Delhi, 23 जून . सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने Monday को आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ के सेक्टर 32 ब्रांच में मौजूद Haryana स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) और Haryana राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के खातों से Governmentी फंड के गलत इस्तेमाल के मामले में की गई है. अग्रवाल को आज, Tuesday को अदालत में पेश किया जाएगा.

Haryana Government के कहने पर सीबीआई ने यह मामला अपने हाथ में लिया था. जांच में पता चला कि ये खाते Haryana Government के वित्त विभाग के मौजूदा नियमों का उल्लंघन करके खोले गए थे और बाद में इनमें तय सीमा से अधिक फंड ट्रांसफर किया गया था. ये खाते उस समय प्रधान सचिव रहे पंकज अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान खोले गए थे. जांच से पता चला कि इन विभागों के खातों में धोखाधड़ी वाले लेन-देन के ज़रिए फंड का गलत इस्तेमाल किया गया, जिससे Government को 60.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. जांच के दौरान पंकज अग्रवाल के खिलाफ़ ठोस सबूत इकट्ठा किए गए हैं.

गौरतलब है कि राज्य Government के अनुरोध पर सीबीआई ने Haryana के स्टेट विजिलेंस और एंटी-करप्शन ब्यूरो से जांच अपने हाथ में ली थी. इन दो विभागों में हुए धोखाधड़ी के मामले में लगभग 60.54 करोड़ का गबन शामिल था. यह मामला सेक्टर 32 स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा में हुए एक बड़े घोटाले का हिस्सा था, जिसमें Haryana Government के 8 विभागों के 504 करोड़ रुपये की रकम का गबन करके उसे शेल कंपनियों (फर्जी कंपनियों) में ट्रांसफर कर दिया गया था. अब तक सीबीआई ने Haryana के इस मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक/एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के 6 बैंक अधिकारी, Haryana Government के 3 Governmentी कर्मचारी, 2 कंपनियां और 6 निजी व्यक्ति शामिल हैं.

पंचकूला नगर निगम में फंड के गलत इस्तेमाल के मामले में गिरफ्तार किए गए सीनियर आईएएस अधिकारी आरके सिंह को Police रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

सीबीआई ने केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ से दो और मामले अपने हाथ में लिए हैं. इसमें से एक मामला चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल)/चंडीगढ़ नगर निगम से जुड़ा है और दूसरा सीआरईएसटी चंडीगढ़ से.

सीबीआई ने इन मामलों में एक-एक चार्जशीट भी दाखिल की है. सीबीआई ने सीएससीएल मामले में पांच बैंकरों, एक अधिकारी और एक प्राइवेट व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. सीआरईएसटी मामले में 5 बैंकरों, 2 अधिकारियों, 4 प्राइवेट व्यक्तियों और 2 कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. साथ ही, एक वरिष्ठ अधिकारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

–

ओपी/पीएम

Leave a Comment