
मुजफ्फरनगर, 6 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में Monday देर रात Police और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. मुठभेड़ थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुई. Police ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है.
Police के अनुसार घायल बदमाश की पहचान शादाब उर्फ कलीम पुत्र यासीन के रूप में हुई है. शादाब पर थाना नई मंडी से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. साथ ही वह थाना खतौली का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है. मुठभेड़ में घायल होने के बाद Police ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.
Police के अनुसार, Monday देर रात थाना नई मंडी Police चौकी बागोंवाली क्षेत्र में सिसौना रोड पर गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान Police टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नई मंडी थाने का एक फरार इनामी बदमाश मोटरसाइकिल से सिसौना की ओर से आने वाला है. मुखबिर ने यह भी बताया कि बदमाश के पास अवैध हथियार है.
सूचना के आधार पर Police टीम ने सिसौना पुलिया के पास पहुंचकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी. कुछ देर बाद सिसौना गांव की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया. Police टीम को देखकर वह पुलिया के पास रुक गया. Policeकर्मियों ने उसे चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल को कच्चे रजवाहे की ओर मोड़कर भागने लगा.
Police ने बदमाश का पीछा किया. कुछ दूरी पर कच्चा और ऊबड़-खाबड़ रास्ता होने के कारण उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. इसके बाद बदमाश बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा और Police टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद Police ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा. Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
Police ने बताया कि शादाब उर्फ कलीम के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाल के दिनों में उस पर अपने साथियों के साथ मिलकर भेड़ों को लूटने का भी आरोप लगा था. Police अब उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में उसकी भूमिका की जांच कर रही है.
–
एसएके/एएस