जनभागीदारी और व्यक्तिगत जिम्मेदारी से ‘विकसित भारत’ बनेगा : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

New Delhi, 4 जुलाई . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Saturday को कहा कि ‘विकसित भारत’ का सपना तभी साकार हो सकता है, जब Government के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभाए. देश और समाज के विकास में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण आधार है और हर व्यक्ति यदि प्रतिदिन देशहित में एक कदम आगे बढ़ाए तो India तेजी से प्रगति की ओर बढ़ सकता है.

एक सम्मान समारोह में सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए Chief Minister ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi भी लगातार नागरिकों की भागीदारी पर जोर देते रहे हैं. यदि देश के 140 करोड़ नागरिक प्रतिदिन राष्ट्रहित में एक सकारात्मक कदम उठाएं, तो India हर दिन 140 करोड़ कदम आगे बढ़ेगा.”

रेखा गुप्ता ने समाज और परिवार की भूमिका का उदाहरण देते हुए कहा, “पहले संयुक्त परिवारों में केवल माता-पिता ही नहीं, बल्कि दादा-दादी, चाचा-चाची, और बड़े भाई-बहन भी जिम्मेदारियां साझा करते थे. उसी तरह, 140 करोड़ की आबादी वाले India जैसे विशाल देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी केवल Government की नहीं हो सकती. जब तक समाज स्वयं आगे नहीं आएगा, तब तक विकास की गति अधूरी रहेगी.”

Chief Minister ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले सभी सम्मानित व्यक्तियों की सराहना की. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘बर्तन बैंक’ की पहल करने वाली मानवी शर्मा के प्रयासों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा, “सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है.”

उन्होंने एसिड अटैक पीड़िताओं के पुनर्वास और सम्मान के लिए कार्य करने वाली शाहीन मलिक, नशामुक्ति अभियान से जुड़े अनूप कुमार, जेल के कैदियों को रेडियो जॉकी का प्रशिक्षण देने वाले राज संतोष, युवाओं के लिए पुस्तकालय और अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली अर्चना, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए कार्य करने वाले राजेंद्र सिंह और जरूरतमंद परिवारों, बुजुर्गों और वंचित बच्चों की सहायता करने वाली श्वेता चौहान के योगदान की भी सराहना की.

उन्होंने कहा, “समाज के ऐसे लोग किसी पद या पहचान से नहीं, बल्कि अपने कार्यों से नायक बनते हैं. ऐसे व्यक्तित्व दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं और समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं.” Chief Minister ने लोगों से अपील की कि वे भी अपने जीवन में कम से कम एक ऐसा कार्य अवश्य चुनें, जो देश और समाज के हित में हो.

रेखा गुप्ता ने कहा, “देशभक्ति केवल सीमा पर जाकर देश की रक्षा करने तक सीमित नहीं है. हर नागरिक अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी से काम करके, समाज की सेवा करके, और अपने कर्तव्यों का पालन करके भी राष्ट्रसेवा कर सकता है. हर किसी को देश के लिए जीने का अवसर मिला है, और उसी अवसर का सही उपयोग करना सबसे बड़ा योगदान है.”

Chief Minister ने दिल्ली के विकास का उल्लेख करते हुए कहा, “स्वच्छ और हरित राजधानी बनाने में Government अकेले सफल नहीं हो सकती. यदि कूड़े के पहाड़ खत्म करने हैं, प्रदूषण कम करना है और पर्यावरण को बेहतर बनाना है, तो लोगों को स्वयं भी कूड़ा फैलाने से बचना होगा, अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे और Governmentी योजनाओं को अपनाकर उनका सहयोग करना होगा. प्रत्येक नागरिक को यह भावना अपनानी होगी कि यह दिल्ली मेरी है, इसकी जिम्मेदारी मेरी है और यह India मेरा है, इसकी जिम्मेदारी भी मेरी है.”

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment