छत्तीसगढ़: 1 करोड़ के इनामी रामधेर मज्जी समेत 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

खैरागढ़, 8 दिसंबर . छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाए गए एंटी-नक्सल ऑपरेशन को बड़ी सफलता मिली है. खैरागढ़ में सक्रिय सीसीएम मेंबर रामधेर मज्जी समेत 11 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है.

सामूहिक आत्मसमर्पण खैरागढ़ के बकरकट्टा थाना क्षेत्र में Sunday दरम्यानी रात में हुआ. सभी नक्सलियों ने Police और सुरक्षा बलों के समक्ष अपने हथियार डाल दिए . Monday सुबह आत्मसमर्पण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई.

आत्मसमर्पण के बाद Police अधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सरेंडर करने वालों में 6 महिला Naxalite भी शामिल हैं. इसके साथ ही रामधेर मज्जी का समर्पण करना बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इस पर 1 करोड़ रुपए का भी इनाम घोषित था.

उन्होंने बताया कि रामधेर मज्जी लंबे समय से Naxalite संगठन के शीर्ष नेतृत्व में शामिल था और कई गंभीर Naxalite घटनाओं में उसका नाम सामने आ चुका है. जिसके बाद से Police लगातार इसकी तलाश कर रही थी, बचने के लिए रामधेर लगातार अपना स्थान बदल रहा था.

Police अधिकारी ने बताया कि सरेंडर करने वालों में सीसीएम, डीवीसीएम, एसीएम और पीएम स्तर के Naxalite भी शामिल हैं. रामधेर मज्जी के सरेंडर के बाद माना जा रहा है कि नक्सलियों का एमएमसी जोन लगभग खत्म हो गया, क्योंकि इसे यही कंट्रोल किया करता था. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में और भी Naxalite हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट सकते हैं.

साल 2025 में फोर्स के ऑपरेशन में टॉप नक्सल कमांडर बसवाराजू, मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्ण उर्फ राजू दादा, कोसा दादा और Naxalite जयराम का खात्मा किया गया था. फोर्स के ऑपरेशन से नक्सलियों को लगातार झटके लगे. इससे नक्सलियों पर दबाव बढ़ा और कई बड़े नक्सलियों ने सरेंडर करने की ठानी. 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा मारा गया. उसके बाद से कई बड़े Naxalite सरेंडर कर रहे हैं.

एसएके/वीसी

Leave a Comment