‘आज भी जिंदगी के बिखरे टुकड़ों को समेट रही हूं,’ धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी

Mumbai , 8 दिसंबर . हिंदी सिनेमा के दिग्गज Actor धर्मेंद्र का निधन बीते महीने 24 नवंबर को उनके जुहू स्थित घर पर हो गया था.

Actor के जाने से हर कोई दुखी है और आज उनके जन्मदिवस पर उन्हें याद कर रहा है. अब Actor की पत्नी और हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी उन्हें याद कर भावुक हो गई हैं.

धर्मेंद्र का जाना हेमा मालिनी के लिए बड़े सदमे जैसा है. वे पहले ही बता चुकी हैं कि पति के निधन से उनका जीवन शून्य हो चुका है और ये खालीपन ताउम्र रहने वाला है. अब उन्होंने social media पोस्ट में अपनी जिंदगी के टूटे टुकड़ों को समेटने का जिक्र किया है, जो Actor के निधन के बाद हुए हैं.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “धरम जी, जन्मदिन मुबारक हो. दो हफ़्ते से ज़्यादा समय बीत चुका है जब आप मुझे टूटा हुआ छोड़कर गए थे. धीरे-धीरे अपनी जिंदगी के टुकड़ों को समेट रही हूं और अपनी ज़िंदगी को फिर से बनाने की कोशिश कर रही हूं यह जानते हुए कि तुम हमेशा मेरे साथ रहोगे.

उन्होंने आगे लिखा, “हमारे साथ में बिताए गए सुखद पलों को कभी नहीं भुलाया जा सकता, और उन पलों को फिर से जीने से मुझे बहुत सुकून और खुशी मिलती है. मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूं हमारे साथ में बिताए प्यारे सालों के लिए, हमारी दो खूबसूरत बेटियों के लिए जिन्होंने हमारे प्यार को और मजबूत किया, और उन सभी खूबसूरत, खुशनुमा यादों के लिए जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी.” उन्होंने पोस्ट में और बहुत कुछ लिखा है, जो उनके प्रेम, पीड़ा, और रिश्ते में किए समर्पण की गवाही दे रहा है.

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी सबकी चहेती जोड़ी रही. दोनों का प्यार फिल्म पर्दे से शुरू हुआ और ताउम्र हर परिस्थिति के साथ बढ़ता गया, लेकिन बढ़ते उम्र के इस सफर ने दोनों की प्यारी जोड़ी को एक दूसरे से अलग कर दिया. आज भले ही धर्मेंद्र किसी और दुनिया से अपने परिवार को आशीर्वाद दे रहे हैं, लेकिन उनके परिवार और फैंस के दिलों में वे हमेशा एक मीठी और प्यारी याद बनकर जिंदा हैं.

पीएस/एएस

Leave a Comment