मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता पर आए नौ लाख सुझाव : चेतन कश्यप

Bhopal 23 जून . Madhya Pradesh के कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने बताया है कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए जन सामान्य से सुझाव मांगे जा रहे हैं और अब तक नौ लाख से ज्यादा सुझाव आ चुके हैं. राज्य कैबिनेट की Tuesday को बैठक हुई जिसमें Chief Minister मोहन यादव की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

इस बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर अब तक नौ लाख से अधिक सुझाव दर्ज किए जा चुके हैं. इनमें लगभग 90 प्रतिशत सुझावों में यूसीसी के प्रति समर्थन व्यक्त किया गया है. साथ ही, इसका प्रारूप पांच जुलाई तक तैयार कर लिया जाएगा. दरअसल, Madhya Pradesh की मोहन यादव Government जुलाई में होने वाले विधानसभा के सत्र में इस प्रारूप को पेश करना चाहती है और उसी क्रम में आम जन से सुझाव भी आमंत्रित किए जा रहे हैं.

अभी हाल ही में President द्रौपदी मुर्मु का Madhya Pradesh प्रवास हुआ है, इसी की चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि President द्रौपदी मुर्मु प्रवास पर मध्यप्रदेश आईं. इस दौरान उन्होंने सिकल सेल उन्मूलन अभियान में विशेष रुचि दिखाई. सिकल सेल विषय पर आयोजित विशेष सम्मेलन में इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. सम्मेलन में प्राप्त सुझावों और विचार-विमर्श के आधार पर अब इस अभियान को और अधिक प्रभावी तथा तीव्र गति से आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि President द्रौपदी मुर्मु ने अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान कूनो नेशनल पार्क में चल रहे चीता संवर्धन अभियान का अवलोकन किया. साथ ही, उन्होंने वन्यजीव संरक्षण एवं चीता पुनर्स्थापन की दिशा में प्रदेश Government द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. मंत्री चंदन कश्यप ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में Chief Minister मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान को विशेष महत्व देते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया है. उन्होंने आह्वान किया कि 25 से 30 जून तक प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में इस अभियान के अंतर्गत वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. साथ ही, अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों पर चर्चा करने तथा शेष लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

वहीं, ताजा आंकड़ों के अनुसार जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है, जो प्रदेश के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है. किसान सम्मान निधि के बारे में कैबिनेट में हुई बैठक का विवरण देते हुए मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के लगभग 81 लाख किसानों को 240 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है. यह सहायता किसानों की आर्थिक सुदृढ़ता एवं कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहन प्रदान करने की दिशा में अति महत्वपूर्ण कदम है.

एसएनपी/पीएम

Leave a Comment