
देहरादून, 23 अप्रैल . उत्तराखंड Government ने चारधाम यात्रा को लेकर social media पर फैलाए जा रहे भ्रामक और तथ्यहीन दावों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है. Police ने अब तक इस मामले में तीन First Information Report दर्ज की हैं, जिनमें हाल ही में रुद्रप्रयाग जिले में दो नए मामले शामिल हैं.
प्रशासन के अनुसार, social media मॉनिटरिंग की जा रही है. इस दौरान कुछ वीडियो और रील्स सामने आईं, जिनमें केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर गलत और निराधार दावे किए गए.
इन वीडियो में श्रद्धालुओं को बिना दर्शन लौटाने, 15-15 घंटे तक लंबी कतारों में खड़े रहने के बावजूद दर्शन न होने, Police व्यवस्था के अभाव और धक्का-मुक्की जैसी बातें कही गईं.
हालांकि, प्रशासन ने इससे इनकार करते हुए कहा है कि वास्तविक स्थिति इससे अलग है. श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित और चरणबद्ध तरीके से नियमानुसार दर्शन कराए जा रहे हैं और व्यवस्थाएं पूरी तरह नियंत्रण में हैं.
अधिकारियों के मुताबिक, इन भ्रामक वीडियो के जरिए लोगों को गुमराह करने, यात्रा की छवि खराब करने और अनावश्यक डर का माहौल बनाने की कोशिश की गई.
Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही social media प्लेटफॉर्म्स पर चौबीस घंटे निगरानी रखकर ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए.
प्रशासन ने बताया कि संबंधित social media अकाउंट संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इसके अलावा अन्य संदिग्ध वीडियो और डिजिटल कंटेंट की भी जांच की जा रही है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.
राज्य Government ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा की गरिमा, श्रद्धालुओं की आस्था और उत्तराखंड की छवि के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.
–
एएमटी/एबीएम