
New Delhi, 29 जुलाई . ऑल इंडिया Police गेम्स-जूडो क्लस्टर 2026 में चंडीगढ़ Police के जांबाजों का दबदबा देखने को मिला. चंडीगढ़ Police ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मेडल अपने नाम किए, जिसमें पांच गोल्ड मेडल शामिल रहे.
चंडीगढ़ Police की 16 सदस्यीय टीम ने वुशु, ताइक्वांडो और पेंचक सिलाट स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था और तीनों ही खेलों में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया. वुशु में चंडीगढ़ Police ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते. वुशु में गोल्ड मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी constable हरीश रहे, जिन्होंने 85 किलोग्राम में बेहतरीन प्रदर्शन किया. 52 किलोग्राम वर्ग में महिला constable अंजू कुमारी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि constable रितू ने 70 किलोग्राम वर्ग और constable शार्घानंद ने 90 किलोग्राम में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया.
पेंचक सिलाट में चंडीगढ़ Police को सबसे ज्यादा सफलता हाथ लगी. इस खेल में टीम ने तीन गोल्ड मेडल, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. महिला constable सोनिया ने गोल्ड मेडल को अपने नाम किया, जबकि रितू ने चंडीगढ़ Police को एक और गोल्ड मेडल दिलाया. इस खेल में टीम को तीसरा गोल्ड constable सिमरन ने दिलाया. constable संजीत 75 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे.
वहीं, महिला constable चांदनी ने 60 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. ताइक्वांडो में देश को एकमात्र मेडल महिला constable सोनम ने गोल्ड मेडल के रूप में दिलाया. चंडीगढ़ Police की टीम ने टीम कोच एचसी संदीप कुमार के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया. उनकी समर्पित कोचिंग, बारीकी से की गई प्लानिंग और लगातार प्रोत्साहन ने टीम के शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई.
चंडीगढ़ Police के ऑल इंडिया Police गेम्स में दमदार प्रदर्शन की महानिदेशक डॉ सागरप्रीत हुड्डा ने सराहना की. उन्होंने मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह चंड़ीगढ़ Police परिवार के लिए गर्व का पल है. चंडीगढ़ Police के महानिदेशक ने उम्मीद जताई कि भविष्य में यह खिलाड़ी देश के साथ-साथ इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भी देश का नाम रोशन करेंगे.
–
एसएम/एएस