झारखंड: हजारीबाग के चंदन कुमार ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ में रखेंगे आत्मनिर्भर भारत का विजन

हजारीबाग, 9 जनवरी . Jharkhand के हजारीबाग जिले के छात्र चंदन कुमार को ‘विकसित India यंग लीडर्स डायलॉग- 2026’ के लिए चयनित किया गया है. वह 9 से 12 जनवरी तक New Delhi के India मंडपम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में Prime Minister Narendra Modi के समक्ष ‘विकसित India 2047 मिशन’ पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे.

इस मंच पर चंदन न केवल हजारीबाग बल्कि पूरे Jharkhand की बुलंद आवाज बनकर देश के दिग्गजों के सामने ‘आत्मनिर्भर भारत’ का विजन रखेंगे.

चंदन कुमार ने से बातचीत में बताया कि उन्होंने अपनी स्‍कूलिंग शिक्षा निकेतन से पूरी की और इंटरमीडिएट की पढ़ाई हजारीबाग से की. इसके बाद उन्होंने विनोबा भावे विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे.

उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्हें President पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था, हालांकि कुछ कमियों के कारण उनका चयन नहीं हो सका. इसके बावजूद ‘विकसित India यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना गर्व की बात है.

चंदन कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में उनका विषय ‘आत्मनिर्भर India – मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ है. उन्होंने कहा कि यह केवल Prime Minister मोदी का सपना नहीं है, बल्कि सभी देशवासियों का साझा सपना है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए करीब 50 हजार लोगों ने नामांकन किया था.

उन्होंने कहा कि मंच के माध्यम से उन्हें देश के बड़े और प्रतिष्ठित लोगों से मिलने और संवाद करने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान वह अपने विषय पर विस्तार से विचार साझा करेंगे. देश में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत है. उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भारतीय हैं, लेकिन उन्हें विदेशों में काम करना पड़ा, क्योंकि उन्हें अपने देश में पर्याप्त संसाधन और अवसर नहीं मिल सके. इन सभी मुद्दों को वह राष्ट्रीय मंच पर उठाएंगे.

चंदन कुमार का चयन न केवल उनके परिवार और हजारीबाग के लिए, बल्कि पूरे Jharkhand के लिए गर्व की बात है. उनके विचार और प्रस्तुति से ‘विकसित India 2047’ के लक्ष्य को लेकर युवाओं की सोच और भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment