केंद्र पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 32.51 करोड़ रुपए की मत्स्यपालन परियोजनाएं शुरू करेगी

New Delhi, 24 मई . मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह Monday को Prime Minister मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) और मत्स्य एवं जलीय कृषि अवसंरचना विकास कोष (एफआईडीएफ) के तहत लगभग 32.15 करोड़ रुपए की प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे.

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह परियोजना पूर्वोत्तर क्षेत्र में आत्मनिर्भर मत्स्यपालन क्षेत्र को बढ़ावा देने और उसे विकसित करने के प्रति Government की प्रतिबद्धता को दिखाती है.

मंत्रालय के मुताबिक, इन परियोजनाओं का उद्घाटन मिजोरम के आइजोल में “क्षेत्रीय समीक्षा बैठक: पूर्वोत्तर क्षेत्र 2026” में किया जाएगा. इसकी अध्यक्षता Union Minister सिंह करेंगे.

इस अवसर पर Union Minister पूर्वोत्तर क्षेत्र के मत्स्यपालन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे, जिनमें मत्स्यपालन केसीसी कार्ड और सर्वश्रेष्ठ मत्स्यपालन स्टार्टअप और मत्स्य सहकारी समितियों के लिए पुरस्कार शामिल हैं. साथ ही, Union Minister लाभार्थियों से बातचीत करके क्षेत्र में मत्स्यपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए चुनौतियों और आवश्यक सहयोग को भी समझेंगे.

इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन भी शामिल होंगे.

इसके अलावा, इस क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के मत्सय पालन और पशुपालन विभाग के मंत्री भी भाग लेंगे. मत्स्यपालन विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिवों के साथ-साथ केंद्र और राज्य Governmentों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे. यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा.

इस बैठक में राज्य मत्स्यपालन मंत्री, वरिष्ठ Governmentी अधिकारी और प्रमुख मत्स्यपालन संस्थानों के प्रतिनिधि पूर्वोत्तर क्षेत्र में मत्स्यपालन क्षेत्र को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. इन चर्चाओं में उत्पादन बढ़ाने, मूल्य श्रृंखला में मौजूद कमियों को दूर करने, बाजार संबंधों को बेहतर बनाने और निर्यात को बढ़ावा देने पर केंद्रित विचार-विमर्श किया जाएगा, साथ ही राज्यों को सहयोग देने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों की पहचान की जाएगी.

एबीएस/

Leave a Comment