अच्छा लग रहा है कि पंजाब सरकार इतना सपोर्ट कर रही है: हरमनप्रीत कौर

चंडीगढ़, 24 मई . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान Sunday को 87 खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे. अवॉर्ड के साथ-साथ खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे. इस इवेंट में शामिल होने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी पहुंचीं. हरमनप्रीत ने कहा कि Government की तरफ से मिल रहे सपोर्ट को देखकर अच्छा लग रहा है.

हरमनप्रीत ने ‘ ’ संग बात करते हुए कहा, “हम जब वनडे विश्व कप को जीतकर आए थे, तो Government ने हमको नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया था और हम वहीं लेने के लिए यहां पहुंचे हैं. इसके साथ ही अन्य खेलों के कई खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. अच्छा लग रहा है कि हर खेल के खिलाड़ियों को ऐसे एक साथ मिलने का मौका मिल रहा है. देखकर अच्छा लग रहा है कि पंजाब Government खिलाड़ियों को इतना सपोर्ट कर रही है. हम कड़ी मेहनत करके जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उसके लिए Government से मिल रही सराहना के लिए हम शुक्रगुजार हैं.”

कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड और एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले रेसलर आदित्य कुंडू ने पंजाब Government के इस कदम की सराहना की. उन्होंने कहा, “Chief Minister की तरफ से पहली बार अवॉर्ड मिल रहा है और बहुत खुशी है. काफी अच्छा लग रहा है कि सारे खिलाड़ियों को एकजुट करके हमें यह अवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं. यह बहुत ही सराहनीय कदम है और मैं चाहता हूं कि ऐसा कार्यक्रम हर साल या 2 साल पर होना चाहिए,क्योंकि इससे खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन मिलता है.”

महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड लेने पहुंचीं आर्चरी की खिलाड़ी अवनीत कौर ने कहा कि वह Chief Minister भगवंत मान और पूरी पंजाब Government को धन्यवाद देना चाहती हैं, जिन्होंने सभी खिलाड़ियों के लिए यह खास पहल की. Government की तरह से मिलने वाले यह अवॉर्ड खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं.

फेंसिंग के खेल में शानदार प्रदर्शन करने वालीं जगमीत कौर ने कहा कि यह हमारे खेल और हमें भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिहाज से Government का यह एक शानदार कदम है. उन्होंने कहा कि पंजाब Government की देखरेख में सुविधाएं पहले से काफी बेहतर हो रही हैं. Chief Minister भगवंत मान 32.05 करोड़ रुपये की इनामी राशि खिलाड़ियों के बीच विपरीत करेंगे. वहीं, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले प्लेयर्स को विशेष सम्मान दिया जाएगा.

एसएम/एएस

Leave a Comment