ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई दर्ज करेगी गवाहों के बयान, पूर्व जज गिरिबाला के लिए सुरक्षित सेल की व्यवस्था

Bhopal , 2 जून . Actress ट्विशा शर्मा की रहस्यमय मौत के मामले में जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने Tuesday को Bhopal जिला अदालत में एक आवेदन दाखिल कर कई महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी. वहीं अदालत ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की मांग पर उन्हें Bhopal सेंट्रल जेल में सुरक्षित सेल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

दिवंगत Actress ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सीबीआई ने अपने आवेदन में सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के रिश्तेदारों एवं करीबी मित्रों के बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी है.

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी घटनाक्रम की पूरी कड़ी को समझने और तथ्यों की पुष्टि के लिए प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले लोगों के बयान दर्ज करना चाहती है.

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया कि अब तक जब्त किए गए सभी डिजिटल डेटा और अन्य भौतिक साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

एजेंसी ने यह भी कहा कि गवाहों और आरोपियों के परिजनों के बयान दर्ज होने तथा दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद वह आरोपित मां-बेटे से आगे की पूछताछ के लिए उनकी दोबारा हिरासत की मांग कर सकती है.

अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार, सीबीआई ने अदालत को बताया कि सभी गवाहों के बयान और दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद यदि आवश्यकता हुई तो गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की आगे की कस्टोडियल पूछताछ के लिए अलग से आवेदन दायर किया जाएगा.

इस बीच, सीबीआई ने Police रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की, जिसके बाद अदालत ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

अदालती आदेश के तुरंत बाद गिरिबाला सिंह ने Bhopal सेंट्रल जेल में अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष संरक्षण की मांग की. उन्होंने अदालत को बताया कि वह Bhopal जिले की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुकी हैं और अपने कार्यकाल में कई मामलों में दोषियों को सजा सुनाई थी. ऐसे कई दोषी वर्तमान में Bhopal सेंट्रल जेल में बंद हैं, जिससे उन्हें और उनके परिवार को जेल के भीतर खतरा हो सकता है.

अदालत ने उनकी दलील को स्वीकार करते हुए जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि उन्हें जेल में सुरक्षित स्थान और आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए.

फोरेंसिक जांच रिपोर्ट और गवाहों के बयान अभी लंबित हैं. सीबीआई ने कहा है कि यदि आगे आरोपियों से दोबारा पूछताछ की जरूरत महसूस हुई तो वह पुनः अदालत का रुख करेगी. तब तक गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह न्यायिक हिरासत में रहेंगे.

डीएससी

Leave a Comment