सीबीआई ने नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, कई जगहों पर छापेमारी

New Delhi, 13 मई . केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट यूजी-2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के बड़े मामले में तेज कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एजेंसी ने देश भर में कई स्थानों पर छापेमारी भी की है और महत्वपूर्ण दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं.

सीबीआई के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में नासिक (Maharashtra) का रहने वाला शुभम खैरनार, jaipur (Rajasthan ) के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल और गुरुग्राम (Haryana) का यश यादव शामिल हैं.

जांच एजेंसी ने यह मामला 12 मई 2026 को India Government के शिक्षा मंत्रालय (उच्च शिक्षा विभाग) की लिखित शिकायत पर दर्ज किया था. First Information Report में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सीबीआई ने Rajasthan , Maharashtra और Haryana समेत कई राज्यों में छापेमारी की. तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है. एजेंसी Rajasthan Police के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ समन्वय में काम कर रही है, जिसने इस मामले की प्रारंभिक जांच की थी.

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. कई अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है. एजेंसी तकनीकी, डिजिटल फोरेंसिक और वित्तीय विश्लेषण के माध्यम से पूरे पेपर लीक सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

सीबीआई ने कहा कि वह इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और पेशेवर जांच के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पेपर लीक से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. जो भी व्यक्ति इस घोटाले में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एजेंसी ने अपील की है कि आमजन और परीक्षा से जुड़े किसी भी व्यक्ति के पास इस मामले से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह सीबीआई को उपलब्ध कराए. जांच अभी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

एससीएच

Leave a Comment