भाजपा को सत्ता में लाओ, हम सिंडिकेट चलाने वालों को उल्टा लटका देंगे: अमित शाह

कोलकाता, 11 अप्रैल . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Saturday को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य Government और Chief Minister ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बंगाल में अवैध रूप से रहने वालों को अगर कोई हटा सकता है, तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है.

अमित शाह ने वादा किया कि भाजपा की Government बनने के बाद सभी अवैध लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा. शाह ने कहा कि भाजपा को सत्ता में लाओ, हम सिंडिकेट चलाने वालों को उल्टा लटका देंगे. Union Minister ने ममता बनर्जी की तुलना ‘हीरक की रानी’ से करते हुए कहा कि इस ‘रानी’ को 23 तारीख को हटाना जरूरी है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल से Odisha और Jharkhand में आलू की सप्लाई बंद कर दी गई है. अगर भाजपा सत्ता में आई, तो यह सप्लाई फिर से शुरू होगी. ममता बनर्जी के इस फैसले के कारण 20 रुपए का आलू 2 रुपए में बिक रहा है.

अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा बंगाल के विकास के लिए भेजे गए फंड को टीएमसी के सिंडिकेट ने हड़प लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा की Government आने पर टीएमसी को हर एक पैसे का हिसाब देना होगा.

आदिवासी समुदाय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में संथाल समाज को कभी सम्मान नहीं मिला, लेकिन भाजपा Government में इसी समुदाय की एक महिला को देश का President बनाया गया. अमित शाह ने आरोप लगाया कि जब President बंगाल आईं, तो उनका अपमान किया गया.

अमित शाह ने घोषणा की कि भाजपा की Government बनने पर राज्य का Chief Minister एक बंगाली नेता ही होगा. साथ ही उन्होंने बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए देने का वादा भी किया. केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेगी, जिससे हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए एक समान कानून होगा.

ममता बनर्जी के उस बयान पर भी उन्होंने निशाना साधा, जिसमें उन्होंने लड़कियों को शाम 7 बजे के बाद बाहर न निकलने की सलाह दी थी. अमित शाह ने कहा, “अगर भाजपा सत्ता में आई, तो बेटियां रात 1 बजे भी सुरक्षित घूम सकेंगी.”

गृह मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में 7,000 फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं, लेकिन भाजपा सत्ता में आने पर उन्हें फिर से शुरू किया जाएगा और रविंद्रनाथ टैगोर के ‘सोनार बांग्ला’ का सपना साकार किया जाएगा.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment