भारत दौरे पर पहुंचेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला, एआई इम्पेक्ट समिट में होंगे शामिल

New Delhi, 12 फरवरी . विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि ब्राजील के President लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा India के दौरे पर पहुंचेंगे. इस दौरान वे एआई-इम्पेक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे. India के Prime Minister Narendra Modi के निमंत्रण पर President लूला यहां पहुंचने वाले हैं.

19-20 फरवरी को एआई इम्पेक्ट समिट का आयोजन होगा, जिसमें ब्राजील के President शामिल होंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि India और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय वार्ता 21 फरवरी को होगी. ब्राजील के President 21 फरवरी को India की प्रथम नागरिक और President द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे.

इसके अलावा, India के उपPresident समेत अन्य अधिकारियों से भी उनकी मुलाकात होगी. President लूला अपने बिजनेस डेलिगेशन समेत अन्य अधिकारियों के साथ India पहुंचेंगे.

इससे पहले एमईए ने जानकारी दी थी कि फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों भी India पहुंचने वाले हैं. फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर India आएंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक India में रहेंगे.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस दौरे के दौरान पीएम मोदी और मैक्रों हॉरिजोन 2047 रोडमैप में बताए गए कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा, नेता आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, जिसमें इंडो-पैसिफिक में भी सहयोग शामिल है.

दोनों नेता भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन का उद्घाटन करने के लिए Mumbai में उपस्थित होंगे. इस इवेंट को दोनों देशों में पूरे साल 2026 तक मनाया जाएगा. President मैक्रों 19 फरवरी को New Delhi में एआई इम्पेक्ट समिट में हिस्सा लेंगे.

एमईए प्रवक्ता ने बताया कि अभी और भी कई अन्य नेता इस समिट में शामिल होने वाले हैं, जिनके बारे में बाद में जानकारी साझा की जाएगी. इसमें दुनिया भर के नेता, नीति बनाने वाले, इंडस्ट्री और एक्सपर्ट शामिल होंगे, ताकि गवर्नेस, नवाचार और स्थिर विकास के लिए एआई की क्षमता को दिखाया जा सके और उस पर चर्चा की जा सके.

केके/डीकेपी

Leave a Comment