वियतनाम नाव हादसे के मृतकों के शव पहुंचेंगे हो ची मिन्ह, औपचारिकताओं के बाद पार्थिव शरीर लाए जाएंगे भारत

हनोई, 12 जुलाई . वियतनाम में भारतीय दूतावास ने फु क्वोक द्वीप के पास हुए पर्यटक नौका हादसे में मारे गए भारतीयों के पार्थिव शरीर स्वदेश लाने की प्रक्रिया को लेकर ताजा जानकारी साझा की है. घटना के 15 मृतकों का शव भारतीय समयानुसार Sunday शाम तक हो ची मिन्ह सिटी पहुंच जाएगा. इसके बाद सारी औपचारिकताओं के बाद शवों को जल्द से जल्द India भेजा जाएगा.

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कल हुए नाव हादसे में मारे गए 15 भारतीय नागरिकों के शव हो ची मिन्ह सिटी ले जाए जा रहे हैं और आज शाम तक वहां पहुंच जाएंगे. हो ची मिन्ह में औपचारिकता पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द India ले जाया जाएगा.”

भारतीय दूतावास ने आगे लिखा, “दूतावास और वाणिज्य दूतावास की टीमें वियतनामी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं, जिन्होंने पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द India पहुंचाने के लिए हर तरह की मदद का भरोसा दिया है.”

इसके अलावा, हादसे में घायल एक भारतीय की हालत में सुधार हो रहा है, जबकि बचाए गए पर्यटक Sunday को India लौटेंगे. Sunday सुबह 7:30 बजे जारी आधिकारिक अपडेट के अनुसार, हादसे में जीवित बचे किशोर का वियतनाम के एक Governmentी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति लगातार बेहतर हो रही है.

भारतीय दूतावास ने शवों को India लाने की प्रक्रिया के लिए अधिकृत एजेंसी का चयन कर लिया है. अधिकारियों के अनुसार, शवों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि अधिकृत एजेंसी Sunday को मृतकों के परिजनों से संपर्क करेगी, ताकि पार्थिव शरीर India भेजने के लिए आवश्यक प्राधिकरण और औपचारिकताएं पूरी की जा सकें.

इस बीच, हादसे में बचाए गए पर्यटक Sunday को अपने-अपने गृह नगरों के लिए रवाना होंगे. उनकी यात्रा के लिए विमान टिकट की व्यवस्था संबंधित मोबाइल सेवा प्रदाता ने की है. अधिकारियों ने कहा कि टीम आंध्र प्रदेश भवन भारतीय दूतावास के साथ मिलकर काम कर रही है और प्रभावित लोगों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया पूरी होने तक सभी जरूरी मदद देने के लिए स्थिति पर नजर रख रही है.

Saturday को वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास भारतीय आगंतुकों को ले जा रही एक टूरिस्ट बोट के पलट जाने से इस हादसे में तमिलनाडु के 10 पर्यटक समेत 15 लोगों की जान चली गई.

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, नाव में करीब 32 भारतीय पर्यटक सवार थे, जिनमें 17 तमिलनाडु के थे, जबकि बाकी यात्री आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के थे. बताया गया कि नौका फु क्वोक द्वीप के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पलट गई.

अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसे में 15 लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य यात्रियों को सुरक्षित बचाकर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई.

केके/एएस

Leave a Comment