
Mumbai , 24 अप्रैल . आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत कई अन्य सांसदों के भाजपा में शामिल होने को लेकर Political हलचल तेज हो गई है. इस मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने तीखी प्रतिक्रिया दी और भाजपा की रणनीति पर सवाल उठाए.
क्लाइड क्रास्टो ने से बात करते हुए कहा, “अगर राघव चड्ढा भाजपा में शामिल होते हैं तो यह कोई हैरानी की बात नहीं होगी. चड्ढा काफी समय से आम आदमी पार्टी की लाइन से अलग चलते नजर आ रहे थे. जब अरविंद केजरीवाल कठिन दौर से गुजर रहे थे, उस समय राघव चड्ढा किसी ऑपरेशन का हवाला देकर विदेश चले गए थे. भाजपा की पुरानी नीति रही है कि वह विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़कर अपने साथ जोड़ती है.”
उन्होंने यह भी कहा, “राघव चड्ढा को खुद यह सोचना होगा कि भाजपा में जाने के बाद उनकी Political स्थिति क्या होगी. ‘आप’ में वह एक प्रमुख नेता के तौर पर उभरे थे, लेकिन भाजपा में पहले से ही कई बड़े नेता मौजूद हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें वहां कितना महत्व मिलता है.”
क्रास्टो ने हरभजन सिंह के संदर्भ में भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “क्रिकेटर के रूप में हरभजन सिंह का नाम काफी बड़ा रहा है, लेकिन राजनीति में उनकी भूमिका अलग है.” उन्होंने संकेत दिया कि अगर वे भाजपा में शामिल होते हैं तो इसका आम जनता पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा.
भाजपा पर निशाना साधते हुए क्रास्टो ने कहा, “पार्टी की ‘वॉशिंग मशीन’ लगातार चलती रहती है. भाजपा इसी रणनीति के तहत विपक्षी दलों को कमजोर करने की कोशिश करती है और नेताओं को अपने पक्ष में लाने का प्रयास करती है. जहां भी भाजपा को मौका मिलता है, वह इसी तरीके को अपनाती है.”
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने Friday को ‘आप’ से इस्तीफा और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की. इसके बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी थे. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर सभी का स्वागत किया.
–
एससीएच/एबीएम