केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होगा : आरपी सिंह

New Delhi, 22 मार्च . भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी.

भाजपा नेता का यह बयान उस वक्त आया है जब केरल के Chief Minister पिनाराई विजयन ने भाजपा को लेकर कहा कि कुछ लोग यहां भाजपा को बढ़ाना चाहते हैं लेकिन जनता भाजपा के साथ नहीं है. विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथ कुछ नहीं लगेगा.

सीएम विजयन के बयान पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि केरल के Chief Minister को अब चिंता होने लगी है कि भाजपा केरल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली है.

पीएम मोदी द्वारा सबसे लंबे समय तक Government चलाने पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि Prime Minister मोदी सबसे लंबे समय तक Chief Minister और Prime Minister के पद पर रहने वाले व्यक्ति हैं और वह लगातार देश व समाज की सेवा कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई धमकी पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि यह युद्ध का समय है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी ओर से ईरान को चेतावनी दी है. इसका कितना असर होगा, यह तो देखने वाली बात होगी लेकिन स्थिति गंभीर है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलना चाहिए और यह पूरी दुनिया के लिए जरूरी है.

Prime Minister मोदी द्वारा ईरान के President मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत करने पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने ईद के मौके पर ईरान के President को बधाई दी और फारसी नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज़ को रोका न जाए और वहां जहाज़ों के आवाजाही की छूट दी जाए. बातचीत में पीएम मोदी ने इस बात की चिंता जताई है कि कैसे युद्ध विराम हो सके.

भाजपा नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने इजरायल और अमेरिका से भी बात की है. भगवान करे कि जल्द ही खाड़ी युद्ध रुक जाए.

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment