
गुवाहाटी, 16 मार्च . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने Monday को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पूरी सूची 18 मार्च को जारी करेगी. असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव की वोटिंग होगी.
पत्रकारों से बात करते हुए Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि पार्टी अपने सभी उम्मीदवारों की एक ही सूची जारी करेगी. उनकी इस बात से संकेत मिलता है कि भाजपा ने चुनाव के लिए अपनी रणनीति को काफी हद तक अंतिम रूप दे दिया है. सीएम सरमा ने कहा कि 18 मार्च को सभी उम्मीदवारों की सूची जारी होगी. पूरी सूची एक साथ घोषित की जाएगी.
हिमंता बिस्व सरमा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के संबंध में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करने के लिए आज New Delhi जा रहे हैं. Chief Minister ने यह भी संकेत दिया कि वे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 20 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
Chief Minister सरमा ने Monday को गुवाहाटी के बाहरी इलाके रानी स्थित दुर्गा मंदिर का दौरा किया और New Delhi रवाना होने से पहले पूजा-अर्चना की. चुनाव से पहले सीएम सरमा ने मंदिर में आशीर्वाद लिया. बीते दिन Sunday को चुनाव आयोग ने असम सहित बाकी राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा की थी.
126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान नौ अप्रैल को एक ही चरण में होगा. जबकि चार मई को मतगणना होगी. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद, राज्य भर में Political गतिविधियां तेज हो गई हैं, क्योंकि पार्टियां उम्मीदवारों के चयन और चुनाव प्रचार रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं.
राज्य में वर्तमान में सत्ताधारी भाजपा, अपने सहयोगी दलों – असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. सूत्रों के अनुसार, गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है और भाजपा संभवतः 126 सदस्यीय विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बाकी सीटें उसके सहयोगी दलों एजीपी और बीपीएफ को दी जाएंगी.
पिछले कुछ हफ्तों से, हिमंता बिस्व सरमा और अन्य भाजपा नेता पार्टी की तैयारियों का आकलन करने और विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में संभावित उम्मीदवारों का मूल्यांकन करने के लिए कई संगठनात्मक बैठक कर रहे हैं. उम्मीदवारों की घोषणा से एक बड़ा Political माहौल बनने की उम्मीद है. विपक्षी कांग्रेस ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है और पूरे राज्य में चुनावी अभियान तेज कर दिया है.
–
एसडी/एएस