
New Delhi, 30 जुलाई . पंजाब में पेपर लीक के मामलों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पंजाब के शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की.
केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “पंजाब में केजरीवाल Government शिक्षा क्रांति नहीं चला रही, पेपर लीक क्रांति चला रही है. पहले 12वीं के छात्रों का अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ, फिर पंजाब स्टेट सेलेक्शन बोर्ड की फार्मासिस्ट परीक्षा का पेपर लीक हुआ. एक तरफ केजरीवाल दिल्ली आकर प्रदर्शन करते हैं, दूसरी तरफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश और दिल्ली में शांति बनाए रखने के लिए इस्तीफा दे दिया. इसके बावजूद पंजाब के शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं, यह बड़ा सवाल है.”
BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने से कहा, “2024 में Lok Sabha में इस बिल को संशोधन के लिए लाया गया था. विपक्ष ने बदलाव मांगे, लेकिन इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोला. Government ने पेपर लीक रोकने के लिए सख्त सजा का प्रस्ताव रखा है. अब जुर्माना और जेल दोनों अधिक होगा, लेकिन राहुल गांधी के मुंह से इस पर एक शब्द नहीं निकला. विपक्ष ने बिल पर चर्चा ही नहीं की.”
BJP MP बांसुरी स्वराज ने कहा, “पंजाब में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था. लेकिन आम आदमी पार्टी दोहरा रवैया अपना रही है. जब Prime Minister Narendra Modi की Government ने सख्त कानून लाकर पेपर लीक विरोधी कानून में संशोधन किया, सजा बढ़ाई और जल्दी सुनवाई का प्रावधान किया, तो उन्होंने सदन की कार्यवाही का समर्थन करने की बजाय उसे बाधित किया.”
BJP MP कमलजीत सहरावत ने कहा, “आम आदमी पार्टी की Government 2022 से सत्ता में है. पिछले चार साल में पंजाब में 6 से ज्यादा बार पेपर में गड़बड़ी या पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं. वहां के छात्र बहुत परेशान हैं, लेकिन Government जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रही है. वो कहती है ऐसा कुछ हुआ ही नहीं.”
भाजपा के महासचिव विष्णु मित्तल ने कहा, “अरविंद केजरीवाल राजनीति में दोहरा रवैया अपनाते हैं. पंजाब में हर साल पेपर लीक हो रहे हैं. Chief Minister भगवंत मान का 2023 का वीडियो भी है जिसमें उन्होंने खुद कहा था कि वहां पेपर लीक हुआ था और कार्रवाई हो रही है. इसलिए वहां के शिक्षा मंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए. आज हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि अगर अरविंद केजरीवाल सच में युवाओं के साथ हैं, जैसा वह देश की बात करते समय कहते हैं, तो उन्हें पंजाब के युवाओं के लिए भी आवाज उठानी चाहिए.”
दिल्ली भाजपा की महासचिव योगिता सिंह ने कहा, “जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली Government में किया तो उन्होंने भी सैकड़ों घोटाले किए. उनके शिक्षा मंत्री जेल में भी रहे. आज मैं पंजाब के Chief Minister भगवंत मान से पूछना चाहती हूं कि आप वहां के युवाओं के साथ खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं. ये पंजाब के युवाओं के भविष्य का सवाल है. हम पंजाब के युवाओं के साथ खड़े हैं.”
–
वीकेयू/एएस