
गोंडा, 18 जून . BJP MP करण भूषण सिंह ने राम मंदिर दान विवाद और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच पूरी निष्पक्षता के साथ होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
राम मंदिर से जुड़े प्रबंधन और पुराने लोगों की भूमिका पर करण भूषण सिंह ने कहा, “कौन इस व्यवस्था में रहेगा और कौन नहीं रहेगा, यह फैसला संबंधित लोगों का है. मैं इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जो लोग पहले से जुड़े रहे हैं, उन्हें भी बनाए रखा जाए.”
उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान से लेकर ढांचा गिराए जाने के बाद तक मंदिर और उससे जुड़े कार्यों का रखरखाव तथा प्रबंधन सही तरीके से किया गया है.
First Information Report दर्ज होने में देरी को लेकर उठ रहे सवालों पर BJP MP ने कहा कि इस मुद्दे पर वह Wednesday को भी मीडिया से बात कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है कि First Information Report दर्ज करने में देरी क्यों हो रही है.
करण भूषण सिंह ने कहा, “First Information Report इसलिए देर से हो रही है, क्योंकि Government चाहती है कि सिर्फ एक व्यक्ति को दोषी ठहराकर बाकी लोगों को बचने का मौका न मिले. जो भी इस मामले में शामिल हैं, उनकी पूरी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए.”
उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए. मैं कहना चाहता हूं कि जो भी इसमें शामिल हो, कोई बचना नहीं चाहिए. कार्रवाई बहुत सख्त होनी चाहिए. सजा उम्रकैद हो या कोई अन्य कठोर दंड, लेकिन दोषियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए.
BJP MP ने कहा कि Government इस दिशा में काम कर रही है और जांच आगे बढ़ रही है. उन्होंने श्रद्धालुओं की भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “अगर कोई व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान को चढ़ावा चढ़ाता है और कोई उसे चोरी कर ले, तो यह बेहद गलत और निंदनीय बात है.” उन्होंने भरोसा जताया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
–
वीकेयू/वीसी