सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा विधायक राम कदम बोले- सच का करेंगे स्वागत

New Delhi, 20 अगस्त . कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा “बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव” 10 नवंबर को लॉन्च होने वाली है. किताब में उनके जीवन के कई अहम पड़ावों का जिक्र होगा. इस ऐलान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस बीच भाजपा नेता राम कदम ने भी प्रतिक्रिया दी है.

Mumbai में भाजपा विधायक राम कदम ने से बातचीत के दौरान सोनिया गांधी को किताब के लिए शुभकामनाएं दीं लेकिन साथ ही कटाक्ष भी किया. उन्होंने कहा, “मैं सोनिया गांधी को उनकी आने वाली किताब, जो एक आत्मकथा है, के लिए शुभकामनाएं देता हूं. हालांकि, मुझे उम्मीद है कि उन्होंने इसमें सच लिखा होगा कि उनके कार्यकाल के दौरान Prime Minister एक कठपुतली की तरह काम करते थे, जिनका रिमोट कंट्रोल 10 जनपथ से चलता था. किताब में उस दौरान हुए भ्रष्टाचार का भी जिक्र होना चाहिए और यह भी कि कैसे लोगों की सेवा करने के बजाय अपनी तिजोरी भरने की कोशिशें की गईं.”

राम कदम ने कहा, “अच्छी-अच्छी बाते तो सब लिखते हैं लेकिन अगर सोनिया गांधी की किताब में सच्चाई लिखी होगी तो उसका स्वागत जरूर होगा.”

वहीं, जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी घटनाओं का जिक्र उसमें किया है, उनकी किताब के लिए शुभकानाएं.”

इस बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोनिया गांधी की किताब का स्वागत किया. उन्होंने कहा, “हम सभी इंतजार कर रहे हैं- पूरा देश और दुनियाभर के कई लोग इस किताब का इंतजार कर रहे हैं. यह सिर्फ एक किताब नहीं है बल्कि यह एक सफर है, जिंदगी का यात्रा-वृत्तांत है. यह एक ऐसा सफर है जिसमें सोनिया गांधी ने बहुत कुछ सहा है. उन्होंने अपने परिवार के दो सदस्यों की शहादत को सहा जिसमें उनके पति राजीव गांधी की शहादत भी शामिल है.”

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment