
नई दिल्ली, 20 अगस्त . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के केवल दो पद गाने के फैसले पर कांग्रेस की आलोचना की. नेताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश तोड़ने की राजनीति की है. वह ऐसा केवल तुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए कर रही है.
पूर्व Union Minister और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सीडब्ल्यूसी के ‘वंदे मातरम’ के केवल दो पद गाने के फैसले पर कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताया और चेतावनी दी कि पार्टी को Political विरोध का सामना करना पड़ेगा.
मुख्तार अब्बास नकवी ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की वंदे मातरम की आपराधिक अपमान की सनक संयोग नहीं, बल्कि सांप्रदायिक प्रयोग है. यह प्रयोग एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी का बंटाधार करेगा. मोहम्मद अली जिन्ना जैसे ‘मोगैम्बो’ को खुश करने के लिए राष्ट्रगीत के टुकड़े किए गए थे और कांग्रेस पार्टी के लोग उसको ‘जस्टिफाई’ कर रहे हैं.
Bhopal में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि पार्टी मुस्लिम लीग जैसी राजनीति करती है.
विधायक रामेश्वर शर्मा ने से बातचीत के दौरान तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस से हमारी विनम्र अपील है कि वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी यह समझें कि आपकी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से है. भारतीय जनता पार्टी से लड़िए, लेकिन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के खिलाफ मत लड़िए, हिंदुओं, सनातन या भगवान राम के खिलाफ मत लड़िए. कांग्रेस की सोच और जिन्ना की सोच में कोई अंतर नहीं है.”
उन्होंने कहा कि उस समय भी कांग्रेस पार्टी ने जिन्ना के दबाव में वंदे मातरम के दो पैरा ही स्वीकार किए थे, बाकी हटा दिए थे, क्योंकि उस समय मुस्लिम लीग हावी थी. जिन्ना मर गया और India से मुस्लिम लीग खत्म हो गई, लेकिन कांग्रेस के भीतर मुस्लिम लीग की दहशत आज भी मौजूद है.
उन्होंने कहा कि अब वंदे मातरम का बिल पास हो चुका है और कानून बन गया है. ऐसे में राष्ट्रगीत का अपमान करने पर जबरन कांग्रेस पार्टी के लोगों को जेल हो सकती है.
भाजपा नेता और पूर्व BJP MP बृजभूषण शरण सिंह ने से कहा, “कांग्रेस वह सब कुछ करती है, जिससे देश के बहुसंख्यक लोगों की भावनाएं आहत हों. कांग्रेस हर वह काम करती है जो उनके खिलाफ हो, और कांग्रेस को खुद को आईने में देखने की जरूरत है. इसी दोहरे रवैये के कारण, सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी होने के बावजूद, आज वह इस स्थिति में पहुंच गई है.”
Madhya Pradesh में मंत्री विश्वास सारंग कहते हैं, “कांग्रेस ने इस देश को बांटा है और वंदे मातरम को भी बांटा है. कांग्रेस यह पाप करती रही है. चाहे नेहरू हों, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी या सोनिया गांधी, सभी इसमें शामिल रहे हैं. बस चार दिन पहले ही देखिए, सोनिया गांधी ने किस तरह वंदे मातरम का अपमान किया. आप देश को बांटने की बात करते हैं, और आप वंदे मातरम को बांट रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम की गंभीरता को सोनिया गांधी क्या समझेंगी? राहुल गांधी राष्ट्रगीत की शुद्धता को क्या समझें? यह निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है.
–
एएसएच/डीकेपी