बंगाल की प्रगति के लिए भाजपा जरूरी: मोहन यादव

Bhopal ,18 अप्रैल . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि बंगाल दूसरे राज्यों के मुकाबला विकास में पीछे रहा है, इसलिए बंगाल में भाजपा जरूरी है. अब बंगाल की जनता जंगलराज से छुटकारा चाहती है.

मोहन यादव Saturday को पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हर राज्य आगे बढ़ रहा है. जनता देश के साथ-साथ बंगाल को भी प्रगति करते देखना चाहती है. सभी राज्यों ने प्रगति की रफ्तार बढ़ाई है, लेकिन बंगाल पिछड़ रहा है, जबकि बंगाल कभी देश का सबसे अग्रणी राज्य हुआ करता था.

Madhya Pradesh के Chief Minister ने कहा कि बंगाल की जनता जंगलराज से मुक्ति चाहती है और विकास देखना चाहती है. बंगाल की जनता प्रचंड बहुमत से भाजपा की Government बनाना चाहती है. हम सब उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ यहां भाजपा Government बने. जनता के बीच विकास की एक नई इबारत लिखी जाए.

बंगाल में विकास न होने का हवाला देते हुए मोहन यादव ने कहा कि बंगाल की जनता बहुत परेशान है. विकास अवरुद्ध है. विकास के लिए भाजपा को चुनना जरूरी है. बंगाल में एसआईआर के दौरान नाम काटे जाने कि आरोप का जवाब देते हुए यादव ने कहा कि Madhya Pradesh में भी एसआईआर हुआ है. एसआईआर ने सही मतदाता पर ध्यान दिया है. बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए एसआईआर जरूरी है. इसलिए बंगाल की प्रगति के लिए भाजपा जरूरी है.

मोहन यादव Saturday को कोलकाता और खड़गपुर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करने पश्चिम बंगाल पहुंचे.

एसएनपी/वीसी

Leave a Comment