
Mumbai , 18 अप्रैल . पॉपुलर सिटकॉम ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर सबके दिलों पर राज करने वाली शुभांगी अत्रे टीवी का पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं. अपने सीरियल के साथ Actress पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहीं.
पति के साथ चल रहे विवाद के बाद उन्होंने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया, लेकिन बीते साल 2025 में तलाक के कुछ महीनों बाद ही पीयूष का निधन हो गया. अब शुभांगी ने अपने पूर्व पति को याद किया है और उन्हें ही अपना सच्चा प्यार बताया.
शुभांगी अत्रे ने social media पर पूर्व पति पीयूष के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें दोनों का काफी यंग दिख रहे हैं. पुरानी फोटो के साथ शुभांगी ने पुरानी और अच्छी यादों को भी शेयर किया है. उन्होंने पूर्व पति को ही अपना सच्चा प्यार बताया है. Actress ने फोटो शेयर कर लिखा, “पीयूष, तुम्हारी बहुत याद आती है, भले ही जिंदगी हमें अलग-अलग रास्ते पर ले गई, लेकिन हमारे रिश्ते कभी मिट नहीं पाए, बल्कि ये हर दिन मेरे दिल में गहराई से बसे रहते हैं. कुछ रिश्ते कभी खत्म नहीं होते, बस उनका रूप बदल जाता है और हमारा रिश्ता भी उनमें से एक है.
शुभांगी ने पीयूष को अपना सच्चा प्यार और बुरे समय की सबसे बड़ी ताकत भी बताया. Actress ने अपनी बेटी आशी का जिक्र किया, जो अपने पिता को बहुत मिस करती है. उन्होंने लिखा, “तुम मेरे सच्चे प्यार थे, हो और हमेशा रहोगे. तुम्हारी यादें मेरी ताकत हैं, तुम्हारी मौजूदगी आज भी मुझे इस तरह घेरे रहती है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. प्लीज मुझ पर और आशी पर अपनी कृपा बनाए रखना. जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, तुम हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहोगे.”
पीयूष की मौत साल 2025 में अप्रैल के महीने में लिवर की गंभीर बीमारी के कारण हुई थी. मौत से कुछ महीनों पहले ही दोनों का तलाक हो गया था. Actress के मुताबिक, पीयूष शराब की लत का शिकार हो गए थे और यही वजह थी कि न चाहते हुए भी दोनों को अलग होना पड़ा. Actress की शादी साल 2003 में हुई थी.
–
पीएस/वीसी