
New Delhi, 21 अप्रैल . सिविल सेवा दिवस के मौके पर देश की President द्रौपदी मुर्मू और उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने सभी सिविल सेवकों को दिल से शुभकामनाएं दी हैं और उनके काम की सराहना की है. उन्होंने कहा कि सिविल सेवक ही वो मजबूत कड़ी हैं जो Government और जनता के बीच भरोसा बनाते हैं और देश के विकास को आगे बढ़ाते हैं.
President द्रौपदी मुर्मू ने social media एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी सिविल सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं. आपकी प्रतिबद्धता उत्तरदायी शासन को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक संस्थाओं को मजबूत बनाने का कार्य निरंतर कर रही है. अभिनव, भविष्योन्मुखी और नागरिक-केंद्रित नीतियों के निर्माण से लेकर जमीनी स्तर पर उनके प्रभावी कार्यान्वयन तक, आपका कार्य लाखों लोगों के जीवन की गुणवत्ता पर गहरा प्रभाव डालता है.”
उन्होंने आगे कहा, “जैसे-जैसे India नई आकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ रहा है, आपकी सत्यनिष्ठा और संवेदनशीलता, कमियों को दूर करने, समावेशिता को बढ़ावा देने और राज्य तथा उसके नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. आप सार्वजनिक सेवा के सर्वोच्च मानकों को निरंतर बनाए रखें और एक अधिक समतामूलक तथा प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में सार्थक योगदान देते रहें.”
वहीं, उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने social media एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मैं सभी सिविल सेवकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और राष्ट्र के प्रति आपके समर्पण तथा अनुकरणीय सेवा के लिए अपनी सच्ची सराहना व्यक्त करता हूं. India की प्रशासनिक संरचना के एक स्थायी स्तंभ के रूप में शासन को सुदृढ़ करने और सार्वजनिक सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आपके प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.”
उन्होंने बताया, “इस वर्ष का विषय “विकसित भारत: नागरिक-केंद्रित शासन और अंतिम छोर तक विकास” विकसित India 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप है और यह पारदर्शी, जवाबदेह तथा नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति Government की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिसमें अंतिम छोर तक सेवा पहुँचाने और समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है.”
उन्होंने कहा, “आज, मैं New Delhi के विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह में मुख्य भाषण देने के लिए भी उत्सुक हूं. आइए, हम सभी इस दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और एक समावेशी तथा विकसित India के निर्माण की दिशा में मिलकर कार्य करते रहें.”
–
पीआईएम/पीएम