
Mumbai , 14 अप्रैल . बिहार के Chief Minister पद से नीतीश कुमार के इ्स्तीफे पर एनसीपी (एसपी) नेता नसीम सिद्दीकी ने कहा कि नीतीश कुमार जैसा व्यक्तित्व दिल्ली के अंधेरे में खो जाएगा. Mumbai में से बातचीत में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जो बोया था, वही काट रहे हैं. अगर दो साल पहले चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार ने सही निर्णय लिया होता, तो आज नीतीश कुमार इस देश के उपPrime Minister बन सकते थे.
नसीम सिद्दीकी ने कहा कि आज नीतीश कुमार की हालत यह हो गई है कि न खुदा ही मिला, न विसाल-ए-सनम, न इधर के रहे, न उधर के. नीतीश जैसा व्यक्तित्व आज दिल्ली के अंधेरे में खो जाएगा. भाजपा को जो खेला करना था, उन्होंने कर दिया. नीतीश ने जो बोया था, वो अब काट रहे हैं. अब नीतीश की सत्ता बिहार से हमेशा के लिए चली गई.
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि शाह की स्थिति ऐसी हो गई है कि जब बिल्ली दूध पीती है तो आंखें बंद कर लेती है. शाह सरासर झूठ बोल रहे हैं. उन्हें पता है कि चुनाव आयोग में ज्ञानेश कुमार उनका एजेंट बनकर बैठा हुआ है. आज चुनाव आयोग पूरी तरह बिक गया है. Supreme Court पहले ही सीबीआई को ‘तोता’ बोल चुकी है. चुनाव आयोग अब Supreme Court के निर्देश पर नहीं, बल्कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर काम कर रहा है.
एनसीपी (एसपी) नेता नसीम सिद्दीकी ने कहा कि पूरी दुनिया में जहां भी लोकतंत्र है, वहां वोटरों को बढ़ावा दिया जाता है और नए वोटर बनाए जाते हैं. राजीव गांधी ने वोटिंग की उम्र 21 से घटाकर 18 साल की थी, ताकि युवा भी शामिल हो सकें, लेकिन यह मोदी Government है, जिसने एक-एक करोड़, 60-60 लाख वोट कम किए हैं. जनतंत्र जिनके द्वारा कायम होता है. उन्हें बढ़ाने की जगह घटाने का काम किया जा रहा है. यह चुनाव कठपुतली बन गया है, जो Government के इशारे पर काम कर रहा है. उनके विचार वाले मतदाताओं के नाम बरकरार हैं, जबकि विरोध करने वालों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं.
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नसीम सिद्दीकी ने कहा कि आज का दिन India के संविधान और स्वतंत्रता के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है. हम भारतवासी बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें बाबा साहेब अंबेडकर जैसे व्यक्ति मिले, जिन्होंने दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान लिखकर दिया.
यूसीसी (समान नागरिक संहिता) पर उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था कि यह देश अनेक धर्मों और जातियों का है. सभी को धर्म की आजादी दी गई है. भाजपा बार-बार यूसीसी के नाम पर मुसलमानों को डराने की कोशिश कर रही है. मेरा चैलेंज है कि मुसलमानों को हटाकर 85 प्रतिशत बहुजन समाज, स्वर्ण और दलित को एक कर लीजिए. अगर वे तैयार हैं, तो मैं मुसलमानों से कहूंगा कि वे यूसीसी को स्वीकार करें.
महिलाओं की सुरक्षा पर नसीम सिद्दीकी ने कहा कि इस देश में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं. उन्नाव रेप कांड हो या Haryana की मेडल विजेता बेटियों के साथ हुई घटना, रोजाना रेप के मामले हो रहे हैं. निर्भया कांड भी इन्हीं के शासनकाल में हुआ. नासिक का हालिया मामला तो और भी शर्मनाक है.
–
डीकेएम/वीसी