‘बस चुराई, शहरभर दौड़ाई… और आखिर में डिवाइडर से टकराई’, पुणे में सनसनीखेज मामला

पुणे, 25 अप्रैल . रोजमर्रा की भागदौड़ से भरे पुणे शहर में Friday को एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई सीधे पीएमपीएमएल बस ही चोरी हो गई! कुछ समय के लिए शहर की यातायात व्यवस्था और नागरिकों की धड़कनें बढ़ा देने वाले इस मामले पर आखिरकार Police ने समय रहते काबू पाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे पीएमसी–वाघोली–पीएमसी रूट की बस डिपो में खड़ी थी. चालक को दूसरी बस में ड्यूटी लगने के कारण उसने चाबी बस में ही छोड़ दी और वहां से चला गया. इसी मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति बस में घुसा और बस लेकर फरार हो गया.

इसके बाद शुरू हुआ एक रोमांचकारी सफर… आरोपी ने बस को डेक्कन इलाके में घुमाते हुए नटराज पुल तक पहुंचाया और वहां से गुडलक चौक की ओर रॉन्ग साइड में बस चलाने लगा. सड़क पर अचानक सामने से आती बस को देखकर वाहन चालक और पैदल यात्री घबरा गए. कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

इस बीच, नियंत्रण खोने के कारण बस डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने चालक को देखा और तुरंत Police को सूचना दी. Police ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया.

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए Police उपायुक्त कृषीकेश रावले ने से बातचीत में कहा कि बस चालक ने चाबी अंदर ही छोड़ दी थी, जिसका फायदा उठाकर एक व्यक्ति बस लेकर चला गया. नटराज पुल से गुडलक कैफे तक उसने रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाई. इससे सड़क पर बाधाएं उत्पन्न हुईं और अंत में बस डिवाइडर से टकरा गई. सौभाग्य से इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है.

आगे उन्होंने बताया कि आरोपी की गाड़ी चलाने की शैली देखकर उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ नहीं लगता. फिर भी उसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी. इस मामले में डेक्कन Police स्टेशन में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

इस पूरी घटना से कुछ समय के लिए शहर में डर और भ्रम की स्थिति जरूर पैदा हुई, लेकिन Police की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. एक छोटी सी लापरवाही से हुई यह घटना शहर के लिए एक बड़ा सबक बनकर सामने आई है.

एमएस/

Leave a Comment