पश्चिम बंगाल में बन रही भाजपा सरकार, विपक्ष लगा रहा ईवीएम पर आरोप: गौरव भाटिया

New Delhi, 4 मई . पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा Government बनने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन हो गया है कुछ देर में सबको पता चल जाएगा.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “लोकतंत्र के इस पावन अवसर पर, सुबह से ही गौरव गोगोई और टीएमसी नेताओं ने ईवीएम पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है. इससे ही पता चल रहा है कि वो लोग हार रहे है.”

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा की Government बन रही है. पीएम मोदी का विकसित India का सपना साकार होने जा रहा है. हम लोग मिलकर उसको साकार करने की कोशिश कर रहे है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि जनता को पीएम मोदी पर बहुत विश्वास है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India एक नई राजनीति देख रहा है. हमारी Government अब अपने काम का रिपोर्ट कार्ड रख रही है और भविष्य में कैसे काम करेगी, इसका भी मैप तैयार रहता है. इसलिए जनता को पहले ही पता चल जाता है कि Government कैसे काम करेगी और क्या-क्या करने वाली है.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि विपक्ष के पास पहले से ही कोई रिपोर्ट कार्ड नहीं रहता था और न ही अब है, वो लोग क्या काम करेंगे और कैसे करेंगे इसके बारे में उनको खुद कुछ नहीं पता होता है, तो वो जनता को क्या ही बताएंगे, इसीलिए वो कुछ नहीं कर पा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब दूर नहीं है सपना साकार होने से, “अंग, बंग और कलिंग” तीनों जगह भारतीय जनता पार्टी का नाम होने जा रहा है. टीएमसी हार रही है और भाजपा की Government बन रही है, ये बात टीएमसी के नेताओं को भी पता चल गई है, इसीलिए ये लोग शोर मचा रहे हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जनता ने पहले ही मन बना लिया था कि हमकों अबकी बार टीएमसी की Government हटाकर भाजपा की Government लाना है. टीएमसी के राज्य में जनता खुश नहीं थी न ही सुरक्षित थी, इसीलिए जनता और परेशान रहती थी.

उन्होंने कहा कि मैं सुबह से ही कांग्रेस और टीएमसी के नेताओं का बयान सुन रहा हूं, ये लोग चुनाव आयोग और ईवीएम पर बयान दे रहे हैं. इसी से पता चल गया था कि बंगाल में भाजपा आ रही है, कुछ देर में परिणाम सबके सामने आ जाएगा.

एसएके/पीएम

Leave a Comment